Bakrid Mutton Biryani Recipe : ईद-उल-अदहा का त्यौहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। ईद उल-अजहा इस्लाम धर्म को मानने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार होता है इस दिन कुर्बानी की जाती है। यह जुल हिज्जा महीने की दसवीं तारीख को मनाई जाती है। यह हिजरी कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। बकरीद की सही तारीख की घोषणा चांद देखने के बाद की जाएगी। ईद पर मेहमानों के लिए लजीज पकवान खिलाए जाते हैं। खाने में यदि बिरयानी को शामिल न किया जाए तो बिरयानी के बिना दावत अधूरी लगती है। यहां देखें स्वादिष्ट बिरयानी रेसिपी..
मटन कीमा बिरयानी
इस बार ईद पर आप मटन कीमा बिरयानी बना सकते हैं। यह बहुत स्वादिष्ट होती है। इसमें मटन का कीमा बनाया जाता है। कीमा, बासमती चावल, गर्म मसाले, दही, पुदीना, बादाम, नमक और सूखे मसाले डाले जाते है। साथ ही इसमें प्याज, अदरक, लहसुन का पेस्ट डाले जा सकते हैं। इसमें मसालों की बहुत अच्छी खुशबू आती है।
मटन की कच्ची दम बिरयानी
मटन की कच्ची दम बिरयानी काफी पसंद की जाती है। यह खाने में भी बहुत लाजवाब होती है। उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट और प्याज को भूनकर बनाया जाता है। आप इस ईद पर यह बिरयानी मेहमानों के लिए इस ईद पर जरूर बनाएं।
अवधी मटन बिरयानी
अवधी मटन बिरयानी भी इस ईद पर बनाई जाती है। इसमें मसाले, काजू का पेस्ट, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी और लाल मिर्च का पेस्ट डालें। इसे बनाने के लिए मीट को मेरिनेड किया जाता है। इसमें पुदीना और केसर भी मिलाया जाता है जिससे इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है।
तवा मटन बिरयानी
इस ईद पर तवा मटन बिरयानी भी बनाई जा सकती है। इसे बनाने के बाद इसे दम के लिए तवे पर रखते हैं। इसमें धीरे-धीरे दम लगने के बाद इसका स्वाद बहुत अधिक बढ़ जाता है।
हैदराबादी मटन बिरयानी
हैदराबादी मटन बिरयानी काफी पसंद की जाती है। यह बिरयानी देश-विदेश में बहुत प्रसिद्ध है। इसमें तले हुए प्याज, पुदीना, पके हुए मांस के साथ अधपके चावल मिलाए जाते हैं। इसे पकने के बाद इसमें बहुत अच्छी खुशबू बनाई जाती है।
मुरादाबादी मटन बिरयानी
मुरादाबादी मटन बिरयानी को बनाने के लिए बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, कालीमिर्च, लौंग तेजपत्ता, जावित्री, दही, हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, गरम मसाले की जरुरत होती है।
कोलकाता मटन बिरयानी
कोलकाता मटन बिरयानी में मटन और चावल को आलू के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसमें गर्म मसालों का काफी अच्छा प्रयोग होता है। यह खाने में काफी लाजवाब होती है।