Eid Milad Un Nabi 2024: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसे इस्लामी कैलेंडर के रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। यह दिन पैगंबर मुहम्मद के जीवन, उनकी शिक्षाओं और इस्लामिक मूल्यों के प्रति आस्था को पुनःस्थापित करने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस निकालते हैं, मस्जिदों में इबादत करते हैं, कुरआन की तिलावत करते हैं और गरीबों को दान देते हैं। यह दिन दुनिया के सभी देशों में मनाया जाता है। आइए जानतें हैं इस साल कब मनाया जाएगा ईद-ए-मिलाद-उन-नबी और महत्व।
ईद मिलाद-उन-नबी इस बार 15 सितंबर की शाम से लेकर 16 सितंबर की शाम तक मनाया जाएगा। यह दिन हर साल रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। इस दिन को सभी देशों में मनाया जाता है। इस दिन को पैगंबर मुहम्मद के यौम-ए-पैदाइश कहते है। जन्म को ‘मिलाद’ कहा जाता है। यह अरबी शब्द है। इस्लाम दिन को मानने वाले इस दिन को ईदों की ईद भी कहते हैं। वहीं इस दिन बारह-वफात भी कहते हैं। जिसका अर्थ मौत का दिन भी कहते हैं। कहा जाता है इसी दिन पैगंबर मुहम्मद इसी दिन इस दुनिया से गए थे।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का महत्व इस्लामिक जगत में बहुत महत्व है। इस दिन को यौम-ए-पैदाइश के नाम से भी जाना जाता है जिसका अर्थ है पैगंबर मुहम्मद के जन्म दिवस। यह दिन सारी दुनिया में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। कई देशों में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया जाता है। इस दिन पैगंबर के जीवन, उनके उपदेशों और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद करने का अवसर प्रदान करता है। पैगंबर मुहम्मद ने मानवता को सही मार्ग पर चलने, न्याय, समानता, और करुणा के आदर्शों का पालन करने की शिक्षा दी।
Happy Eid al-Adha 2025: Best Wishes, Images, Messages to Share With Your Friends, Family, Close ...
Happy Eid ul-Adha 2025 Wishes: बकरीद पर अपनों को भेजें दिल छूने वाले ...
Eid-al-Adha 2025 : ईद के दिन मेहमानों को पिलाएं रिफ्रेशिंग और लज़ीज़ शरबत ...
Eid-ul-Adha 2025 Mehndi Design : ईद पर लगाए बैक हैंड और फिंगर मिनिमल ...