Eid Outfits 2024: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार में एक्ट्रेस की एक्टिंग की जितनी तारीफ हो रही है उतनी ही उनके आउटफिट्स की। मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी और ऋचा चड्ढा के लुक की जमकर तारीफ हो रही है। इस ईद पर आप इन हसीनाओं की तरह पहनें आउटफिट और दिखें सबसे खूबसूरत।
आप इस ईद पर मनीषा कोइराला की तरह पिंक ड्रेस स्टाइल कर सकती हैं। यह हर उम्र की महिला के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसके आलावा आप शॉर्ट अनारकली सूट भी पहन सकती हैं। यह दोनों ड्रेस ईद के त्योहार के लिए एकदम सही है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा के आउटफिट हमेशा उनके फैंस को आकर्षित करते हैं। आप इस ईद पर ऑरेंज कलर का इंडो-वैस्टर्न आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। यह ईद के लिए बिल्कुल सही है। मिरर वर्क के साथ यह आउटफिट बहुत ही शानदार लुक दे रह है। इसके साथ आप स्टाइलिश इयररिंग्स भी पहन सकती हैं।
View this post on Instagram
अदिति राव हैदरी जितनी अच्छी अदाकारा हैं उतने ही अच्छे उनके आउटफिट हैं। इस प्रिंटेड अनारकली सूट में अदिति बहुत खूबसूरत लग रही हैं। आप इस इस ईद पर इस तरह का ड्रेस ले सकती हैं। इसके साथ आप सिंपल मेकअप और हल्की ज्वेलरी पहनें।
View this post on Instagram
ऋचा चड्ढा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं और उनकी एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। आप इस ईद पर ऋिचा की तरह सुंदर बंद गला ड्रेस पहन सकती हैं। यह ईद के लिए एक अच्छा विकल्प है।
View this post on Instagram
इसमें कोई दो राय नहीं कि संजीदा शेख़ बेहद ही खूबसूरत हैं और उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है उनका पिंक कलर का लहंगा। इसके साथ नेट की चुन्नी और भी सुंदर लग रही है। आप इस ईद पर इस तरह का लहंगा पहन सकती हैं। आज-कल कॉटन फैब्रिक में भी काफी अच्छे लहंगे मिलते हैं।
View this post on Instagram
आप इस ईद पर शर्मिन सहगल की तरह शरारा सूट भी ट्राई कर सकती हैं। इस शरारा में गोटे का काफी अच्छा काम किया है। साथ ही इसका कलर और नेट की चुन्नी भी काफी शानदार लुक दे रही है। इसके साथ आप हैवी ज्वेलरी भी पहन सकती हैं।
View this post on Instagram
श्रुति शर्मा का पर्पल कलर का लहंगा भी ईद के लिए सही विकल्प है। इसकी कढ़ाई भी काफी शानदार है।
View this post on Instagram
प्रतिभा रांटा की ड्रेस भी ईद के त्योहार के लिए परफेक्ट है। इसका कलर कॉम्बिनेशन एकदम शानदार है। आप इस ईद पर यह इस तरह की ड्रेस ट्राई कर सकती हैं।
View this post on Instagram
Happy Eid al-Adha 2025: Best Wishes, Images, Messages to Share With Your Friends, Family, Close ...
Happy Eid ul-Adha 2025 Wishes: बकरीद पर अपनों को भेजें दिल छूने वाले ...
Eid-al-Adha 2025 : ईद के दिन मेहमानों को पिलाएं रिफ्रेशिंग और लज़ीज़ शरबत ...
Eid-ul-Adha 2025 Mehndi Design : ईद पर लगाए बैक हैंड और फिंगर मिनिमल ...