Eid Special Sweets : ईद उल-अदहा को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। बकरीद ईद-उल-फितर के करीब 70 दिनों बाद आती है। यह जुल हिज्जा महीने की दसवीं तारीख को मनाई जाती है। यह हिजरी कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। बकरीद पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह नमाज पढ़ते हैं। इस दिन लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर लोग एक-दूसरे के गले लगाकर ईद की मुबारकबाद कहते हैं। इस्लाम धर्म के मानने वालों के लिए ईद का बहुत महत्व होता है। ईद के दिन सुबह नमाज पढ़ी जाती है। इस दिन नए कपड़े पहनें जाते हैं। खाने में घर-घर स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जाती हैं। आप भी इस दिन कुछ मीठा बनाएं और मेहमानों का स्वागत करें।
सेवइयां
ईद के दिन आप सेवइयां बनाई जाती हैं। इसके लिए सबसे पहले सेवई को भून लें। इसके बाद काजू, बादाम और किशमिश डालकर उसे अच्छी तरह भूनें। अब पैन में दूध में चीनी और इलायची डालकर इसे अच्छी तरह उबाल लें। इसके अंदर भूनी हुई सेवई डाल लें। इसको अच्छी तरह से पका लें। इसके इलायची का पॉर्डर भी डालें। इसके बाद इसे सर्व करें।
जर्दा
जर्दा एक पारंपरिक डिज़र्ट है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। ईद के दिन इसे बनाया जा सकता है। चावल को अच्छी तरह से उबाल लें इसमें जर्दे का कलर मिलाएं। अब अलग से चाशनी बनाएं इसमें उबले हुए चावल डाल दें इसके बाद इसमें केसर, चेरी, इलायची पाउडर और सूखे मेवे डाल दें।
फिरनी
ईद के दिन फिरनी भी बनाई जाती है। यह पारंपरिक डिज़र्ट है जो काफी लोकप्रिय है। इसे आप ईद के दिन बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चावल, दूध, चीनी और इलायची पाउडर की आवश्यकता होगी। इसे बनाने के लिए चावलों का पाउडर बनाया जाता है। फिर से दूध में डालकर पकाया जाता है। इसे इतना पकाया जाता है कि जब तक यह गाढ़ा न हो जाए इसमें चीनी, सूखे मेवे, गुलाब की पंखुड़ियां और इलायची पाउडर भी डाला जाता है।
गुलाब जामुन
गुलाब जामुन एक पारंपरिक भारतीय डिज़र्ट है जो ईद के अवसर पर बहुत पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए आपको दूध, चीनी, गुलाब सिरप और खोया की आवश्यकता होगी। सबसे पहले दूध को उबालकर खोया बनाएं, फिर इसे गूंथकर छोटे आकार के जामुन बनाएं। इन्हें तलकर गुलाब चाशनी में डुबो दें और परोसें।
खीर
ईद के दिन खीर भी बनाई जाती है। दूध और चावल के साथ मिलाकर पकाया जाता है। चावल और दूध को हल्की आंच पर पकाएं। इसमें इलायची पाउडर, चीनी और सूखे मेवे मिलाएं। अब इसे सर्व करें।
शाही टुकड़ा
शाही टुकड़ा एक स्वादिष्ट डिज़र्ट है। ईद के दिन आप इसे बना सकते हैं यह मेहमानो को काफी पसंद आएगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को तल लें। ब्रेड को तबतक तलें जब तक इसका कलर ब्राउन न हो जाए। इसके बाद इसे चाश्नी या फिर मीठे दूध में डबों दें इसके बाद इसके ब्रेड के पर खोया या मनाई लगाएं। इसमें केसर, इलायची पाउडर, मेवा डालें।