Eid Ul- Fitr Recipes: ईद की दावत में बनाएं ये लजीज मिठाइयां, जीतें मेहमानों का दिल

31 Mar, 2025
Pinterest Eid Ul- Fitr Recipes: ईद की दावत में बनाएं ये लजीज मिठाइयां, जीतें मेहमानों का दिल

Eid Ul- Fitr 2025 Recipes: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इसके बाद ईद मनाई जाती है। ईद का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। ईद के दिन लोग सुबह-सुबह नमाज पढ़ते हैं। लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं और सारे गिले-शिकवे मिटाते हैं। इस दिन घर-घर में मिठाइयां बनती हैं। लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं। आप भी इस दिन को अपने मेहमानों को स्वादिष्ट मिठाइयां बनाएं और यह दिन उनके लिए शानदार बनाएं।

शीरखुर्मा

शीरखुर्मा ईद-उल-फितर के दिन बनाया जाता है। यह एक पारंपरिक व्यंजन है। इसे बनाने के लिए दूध, सेवईं, चीनी और सूखे मेवों की ज़रुरत होती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। इसमें इलायची, केवड़ा और केसर भी डाला जाता है जिससे इसकी खुशबू और भी अधिक बढ़ जाती है। आप ईद के दिन इसे मेहमानों के सामने ठंडा या गर्म किसी भी तरह से परोस सकते हैं।
 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Muskan (@foodies_attendance)

 

फिरनी

ईद पर फिरनी भी बनाई जाती है। इसे काफी पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए दूध, चावल, चीनी और इसमें सूखे मेवों को ज़रुरत होती है। इसमें गुलाब की पंखुड़ियां, केसर और पिस्ता भी डाला जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसे धीमी आंच पर काफी देर तक पकाया जाता है। जिससे यह गाढ़ा बनाया जाता है। इसे ठंडा परोसा जाता है।
 
 

गुलाब जामुन

गुलाब जामुन लगभग हर त्यौहार में बनाए जाते हैं। आप ईद पर गुलाब जामुन बना सकते हैं। इस मिठाई को बनाने के लिए खोए (मावा), मैदा, चाशनी और इलायची पाउडर की जरूरत होती है। इसका रंग बदलने तक इसे धीमी आंच पर तला जाता है और फिर चाशनी में डुबोया जाता है। आप ईद के दिन इसे बना सकते हैं।
 

खजूर की बर्फी

खजूर की बर्फी खाने में बहुत मजेदार होती है। इसे बनाने के लिए खजूर के छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है। फिर इसे दूध में भिगोंकर रख दें। इसके बाद मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इसमें गुड़ की चाशनी मिलाकर कढ़ाई में पकाएं। इसे धीमी आंच पर पकाएं। चाशनी जब गाढ़ी हो जाए तो गेस से उतार लें। गर्म घी में खजूर का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद खजूर घी छोड़ने लगे, तो इसमें कटे हुए मेवे डाल दें। इसके बाद इसे बर्फी के आकार का काट लें।
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Tarla Dalal Recipes (@tarladalal)

 

शाही टुकड़ा

ईद पर शाही टुकड़ा बना सकते हैं इसे बनाना आसान होता है। इसे बनाने के लिए ब्रेड, दूध, ड्राई फ्रूट्स घी चाश्नी की जरुरत पड़ती है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं।
 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Brar (@ranveer.brar)

 
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK