Eid-ul-Fitr 2025 Date: सऊदी अरब में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। शव्वाल महीने चांद दिखाई देने के बाद ईद मनाई जाती है। यह इस्लामी कैलेंडर का दसवां महीना होता है। वहीं रमजान का महीना नौवां महीना होता है। इस पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं और उसके बाद ईद मनाई जाती है। इस्लामी कैलेंडर चांद पर आधारित होता है। सऊदी अरब में कल मगरिब की नमाज के बाद शव्वाल का चांद दिखने का ऐलान कर दिया और आज ईद मनाई जा रही है। आइए जानते हैं भारत में कब मनाई जाएगी ईद?
भारत में कब होगी ईद
- रमजान के महीने के खत्म होने के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है।
- शव्वाल महीने की शुरुआत में ईद का त्योहार मनाया जाता है।
- इस्लामी कैलेंडर चांद पर आधारित होता है।
- भारत में रमजान का महीना सऊदी से एक दिन बाद यानी 2 मार्च से शुरू हुआ था।
- ऐसे में भारत में सऊदी अरब से एक दिन बाद ईद मनाई जाएगी।
- भारत में अमूमन सऊदी अरब में चांद दिखने के एक दिन बाद चांद दिखता है।
- सऊदी और यूएई में शनिवार को चांद रात थी।
- इसलिए यहां रविवार को ईद मनाई जा रही है।
- भारत में आज यानी रविवार को चांद रात है।
- इसलिए भारत में सोमवार को ईद मनाई जाएगी।
क्यों खास है ईद का त्योहार
ईद का त्योहार बहुत खास माना जाता है। इस दिन लोग ईदगाह और मस्जिद में जाकर ईद की नमाज पढ़ते हैं। सभी गिले शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। घर-घर मिठाई बांटी जाती है। स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। ईद शांति, प्यार और भाईचारे का प्रतीक है। ईद के तैयारियां कई दिन पहले से शुरु हो जाती हैं। घरों में साफ-सफाई और सजावट होने लगते हैं। बाजारों रौनक होती है। लोग नए कपड़े पहनते हैं।