Eid Ul-Fitr 2025: ईद पर लड़कों के लिए ट्रेंडी और शानदार आउटफिट आइडिया, पाएं परफेक्ट और स्टाइलिश लुक

31 Mar, 2025
Pinterest Eid Ul-Fitr 2025: ईद पर लड़कों के लिए ट्रेंडी और शानदार आउटफिट आइडिया, पाएं परफेक्ट और स्टाइलिश लुक

Eid Outfit Ideas For Boys: ईद की सुबह लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करने जाते हैं। ज्यादातर लोग ईद वाले दिन ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करते हैं साथ ही यह आउटफिट आरामदायक भी होने चाहिए। यदि आप भी ईद पर परफेक्ट लुक चाहते हैं तो आप यहां से ट्रेंडी आउटफिट आइडियाज ले सकते हैं। यह आपको रॉयल और स्टाइलिश लुक देंगे।

क्लासिक कुर्ता

ईद के दिन अधिकतर लोगों की पहली पसंद कुर्ता-पायजामा होता है। यह काफी लोकप्रिय होता है साथ ही आरामदायक भी होता है। इस ईद पर आप कॉटन सफेद कुर्ता ले सकते हैं। आप सफेद के अलावा कोई अन्य कलर का भी कुर्ता-पायजामा ले सकते हैं। इसके साथ आप  ब्राउन या ब्लैक कोल्हापुरी चप्पल पहनें।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by FAISAL SHAIKH (@mr_faisu_07)

 

पठानी सूट

पठानी सूट भी काफी लोकप्रिय है। आप इस ईद पर इसे भी ट्राई कर सकते हैं। आप काले, नेवी ब्लू, या ग्रे रंग का पठानी सूट बनवा सकते हैं। यह आपको रॉयल लुक देगा। साथ ही यह आरामदायक भी काफी होता है।

 

नेहरू जैकेट के साथ कुर्ता

कुर्ता-पायजामे के साथ नेहरू जैकेट पहन सकते हैं। यह काफी स्मार्ट और ट्रेंडी लुक देता है। आप कुर्ते के साथ कॉन्ट्रास्टिंग नेहरू जैकेट लें। यह आपको शानदार लुक देगा।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Saif Ali Khan (@actorsaifalikhan)

 

सिंपल कुर्ता और जींस

ईद के दिन यदि आप सिंपल और कैजुअल लुक चाहते हैं तो आप कुर्ता और जींस भी ट्राई कर सकते हैं। हल्के रंग का कुर्ता ब्लू या ब्लैक जींस पहनें यह काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल है।

जोधपुरी सूट

जोधपुरी सूट भी रॉयल लुक के लिए जाने जाते हैं आप इस ईद पर जोधपुरी सूट एक परफेक्ट विकल्प हो सकता है। ब्लैक, नेवी ब्लू, ग्रीन और वाइन कलर काफी अच्छे लगते हैं।

अचकन 

इस ईद पर आप लाइट कलर के अचकन भी पहन सकते हैं। यह चूड़ीदार के साथ काफी अच्छा लगता है। इसके साथ आप मोजरी या जूती पहन सकते हैं।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK