Election Result 2022 | Maha Coverage | Koo Studio: 10 मार्च को भारतीय राजनीति के लिए बड़ा ही खास दिन था। दरअसल इस दिन भारत के कुल 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का नतीजा आया। जिसमें यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 273 सीट जीतकर बीजेपी सरकार बनाने में सफल रही तो उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने कांग्रेस और आप को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी।
जबकि 60 सीट वाली गोवा विधानसभा की सीट पर भी बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की तो वहीं मणिपुर में भी बीजेपी ने कमल खिलाया। हालांकि पंजाब की विधानसभा सीट पर एक बहुत ही बड़ा बदलाव देखने को मिला। जहां आम आदमी पार्टी की तूफानी आंधी के आगे सारी पाटिया ढेर होती दिखी। बता दे कि पंजाब विधानसभा की कुल 117 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने कुल 93 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं पंजाब की इस सीट पर बड़े-बड़े दिग्गज को हार का सामना करना पड़ा। जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है।