Election Result 2022 | Maha Coverage | Koo Studio: गुरुवार को भारत के कुल 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आए। जिनमें सबसे बड़ा उलटफेर पंजाब राज्य में देखने को मिला। दरअसल पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव से कांग्रेस की सरकार थी। जबकि कांग्रेस की तरफ से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी थे लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने बाजी पलटते हुए इस बार यहां बड़ी जीत दर्ज की।
बता दे कि पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से 93 सीट जीतकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं पंजाब के आगामी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस जीत पर जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा और उनका शुक्रिया अदा भी किया। हालांकि अब आम आदमी पार्टी की इस जीत के बाद पंजाब में किए गए कई वादों को पूरा करना आम आदमी पार्टी के लिए एक चुनौती भी है और एक अवसर भी।
वहीं पंजाब की इस सीट पर बड़े-बड़े दिग्गज को हार का सामना करना पड़ा। जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है।