Firing in Rohtak Jaat College: हरियाणा के रोहतक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां के जाट कॉलेज में 12 फरवरी की रात कुश्ती कोच और पहलवानों के बीच ताबड़तोड़ फ़ायरिंग हुई। यहां के कोच ने अंधाधुंध फ़ायरिंग की। जिसके कारण तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच और अन्य लोगों को गोली लगी। वहीं मौके पर उनकी मौत हो गई। वहीं, 3 साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ़ायरिंग की इस घटना में कई लोगों को गोली लगी है। हालांकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जानकारी दी कि जाट कॉलेज के जिम्नेजियम में गोलीबारी की जानकारी मिलते ही हम यहां आए। वैसे अभी घटना की सही वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है।
सूत्रों की मानें तो रेसलिंग के कोचों के बीच पहले झगड़ा हुआ जिसकी वजह से इस वारदात को उन्होंने अंजाम दिया। कोच का नाम सुखविंदर है। सुखविंदर रोहतक के पास बड़ौदा गांव का ही रहने वाला है। यहां रहकर वह नौकरी कर रहा था।
Eid Holiday Cancelled: Haryana Govt Cites Financial Year End, Makes It A Restricted Holiday ...
Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान चली गोलियां, ब्राह्मणों को घटिया खाना देने ...
Shambhu Border Farmers Protest: शम्भू बॉर्डर साफ़, क्या बोले Piyush Goyal? ...
Haryana Municipal Elections: हरियाणा निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार पर भूपेन्द्र सिंह ...