Gadar 2 Box Office Collection Day 10 : सनी देओल की फिल्म गदर 2 इन दिनों खूब सुर्खियों में है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन कमाई के मामले यह फिल्म रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने 10 दिन में कुल 375 करोड़ 10 लाख रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 40.01 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार बनाए हुए है।
फिल्म गदर 2 ने ओपनिंग वीकेंड में 134.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। वहीं दूसरा वीकेंड भी फिल्म का शानदार रहा है। फिल्म ने बीते शुक्रवार को देशभर में 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, जो शनिवार को बढ़कर 31.07 हो गया। फिल्म ने 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब यह फिल्म 400 करोड़ की ओर दौड़ लगा रही है।
1 दिन- 40.10 करोड़
2 दिन- 43.08 करोड़
3 दिन- 51.70 करोड़
4 दिन- 38.70 करोड़
5 दिन- 55.40 करोड़
6 दिन- 32.37 करोड़
7 दिन- 23.28 करोड़
8 दिन- 20.50 करोड़
9 दिन- 31.07 करोड़
10 दिन- 38.90 करोड़