Garmi Viral Video: देशभर में इस समय भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। आसमान से बरस रही आग लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ऐसी स्थिति में लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए की बार सोचना पड़ रहा है। कई इलाकों में तो तापमान 50 डिग्री के भी पार जा चुका है। गर्मी से जुड़े हुए कई वीडियो और मीम्स इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ लड़कों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जसिमें लड़कों ने गर्मी को मात देने के लिए अनोखा काम कर रहे हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए इन लड़कों ने कुछ ऐसा किया कि जिसने भी इनका वीडियो देखा वो खुद को हसने से नहीं रोक पाया। तो चलिए जानते हैं वीडियो में ऐसा खास क्या था।
वायरल हो रही वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लड़कों ने एक ठेले पर बर्फ की सिल्लियां बिछाई हैं और उनके ऊपर लेटकर बाजार में घूमने निकले हैं। बर्फ की सिल्ली के साथ उनके पास एक पानी का स्प्रे भी है जिससे वो एक दूसरे के ऊपर पानी डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक लड़का बड़े ही आराम से कपड़े उतारकर बर्फ की सिल्ली पर लेटा हुआ है और कोल्ड ड्रिंक पी रहा है। इसके साथ साथ लड़के एक दूसरे के ऊपर हाथ वाले पंखों से हवा भी कर रहे हैं। भरे बाजार में इन लड़कों की इस हरकत को जिसने भी देखा वो खुद को हंसने से नहीं रोक पाया।
हाय ये गर्मी 🤣🤣🤣
— Preeti bhokar (@Preeti_bhokar) May 27, 2024
गर्मी भगाओ अभियान😂😂😂 pic.twitter.com/TCzkprnpb7
सोशल मीडिया पर इन लड़को का वीडियो वायरल हो गया है। ये वीडियो कब का है और कहां का है इस बात की पुष्टि जागरण टीवी नहीं करता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस वीडियो को @Preeti_bhokar नाम के पेज से शेयर किया गया है और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों की संख्या में लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए भी दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “कितने क्रिएटिव लोग हैं देश में”।
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।
Garmi Memes: चिलचिलाती गर्मी से हो गए हैं परेशान, इन funny मीम्स से ...
Weather Update: Bihar में पसीना छुड़ाएगी गर्मी, इन 9 ज़िलों में लू का Yellow Alert ...
Monsoon Update 2022: देश के कई राज्यों में पहुंचा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट ...
Weather Update: दिल्ली-NCR में आसमान से बरसेगी आग, लू बढ़ाएगी लोगों की परेशानी ...