Helicopter Crash: घाना में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घाना के रक्षा और पर्यावरण मंत्रियों समेत छह अन्य लोग इसमें सवार थे। इस घटना में सभी की मृत्यू हो गई। हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह विमान एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए सोने की खदान वाले शहर ओबुआसी जा रहा था। वहीं राजधानी अकरा से इस विमान ने उड़ान भरी थी। इससे पहने सशस्त्र बलों ने कहा था कि एक विमान, जिसमें तीन चालक दल के सदस्य और पांच यात्री सवार थे, रडार से गायब है। इसके बाद रेस्क्यू टीम को विमान का मलबा मिला।