Happy International Women's Day 2025 wishes: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को बनाएं स्पेशल, ऐसे भेजें शुभकामना संदेश

08 Mar, 2025
Happy International Women's Day 2025 wishes: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को बनाएं स्पेशल, ऐसे भेजें शुभकामना संदेश

Happy International Women's Day 2025 wishes : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों के लिए मनाया जाता है। महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह दिन समाज में उनकी भूमिका और महत्व को उजागर करने का दिन है। आज के समय में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं और विश्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाओं को समान अवसर मिलना चाहिए। इस दिन को आप अपनी जीवन से जुड़ी महिलाओं के लिए खास बना सकते हैं। इस दिन आप उन्हें शुभकामना संदेश भेजें।

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 शायरी ( Happy International Women's Day 2025 Shayari)

नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें!
महिला दिवस की शुभकामनाएं
 
नारी सीता नारी काली,
नारी ही प्रेम करने वाली,
नारी कोमल नारी कठोर,
नारी बिन नर का कहां छोर!
Happy International Women's Day
 
दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई!
महिला दिवस की शुभकामनाएं
 
प्रेम अधूरा औरत के बिना,
मान अधूरा औरत के बिना,
घर अधूरा औरत के बिना,
संसार अधूरा औरत के बिना!
Happy International Women's Day
 
हर दुख दर्द सह कर वो मुस्कुराती है,
पत्थरों की दीवारों को औरत ही घर बनाती है!
महिला दिवस की शुभकामनाएं
 
मैं अबला नादान नहीं हूं,
दबी हुई पहचान नहीं हूं,
मैं स्वाभिमान से जीती हूं,
रखती अंदर खुद्दारी हूं,
मैं आधुनिक नारी हूं!
Happy International Women's Day
 
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर एक 'स्त्री' अकेली ही काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए!
महिला दिवस की शुभकामनाएं
 
नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो,
टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो,
हर जान की तुम ही तो आधार हो,
नफरत की दुनिया में तुम ही तो प्यार हो!
Happy International Women's Day
 
नारी! तुम केवल श्रद्धा हो,
विश्वास-रजत-नग पगतल में,
पीयूष-स्रोत-सी बहा करो,
जीवन के सुंदर समतल में!
महिला दिवस की शुभकामनाएं
 
कोमल है कमज़ोर नहीं,
शक्ति का नाम ही नारी है ,
जग को जीवन देने वाली ,
मौत भी तुझसे हारी है!
Happy International Women's Day
 
नमन तुझे है आज की नारी,
अब तू नहीं रही बेचारी,
कर सकती तू सारे काम,
आज की नारी तुझे सलाम!
महिला दिवस की शुभकामनाएं

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 कोट्स (Happy International Women's Day 2025 Quotes)

न्याय तब तक अधूरा है जब तक वह कतार में खड़ी आखिरी महिला तक नहीं पहुंचता। – डॉ. सावित्रीबाई फुले

महिलाओं को शिक्षित करने का अर्थ है पूरी पीढ़ी को शिक्षित करना और एक न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करना।– डॉ. सावित्रीबाई फुले
 
मैं अकेले दुनिया नहीं बदल सकती, लेकिन मैं पानी में एक कंकड़ फेंक कर कई लहरें जरूर पैदा कर सकती हूं।– मदर टेरेसा
 
मैं तब तक स्वतंत्र नहीं हो सकती जब तक कोई भी महिला स्वतंत्र नहीं होती। – कमला देवी हैरिस
 
महिलाएं ही समाज की असली निर्माता होती हैं। – स्वामी विवेकानंद
 
एक शिक्षित महिला, एक सशक्त समाज की नींव होती है।
 
नारी ही शक्ति है, नारी ही संस्कार है, नारी के बिना अधूरा यह संसार है।
 
सपने देखने वाली और उन्हें पूरा करने वाली महिलाएं ही इतिहास रचती हैं।
 
हमारी आवाज़ सबसे शक्तिशाली हथियार है – इसे उठाइए!
 
जहां नारी का सम्मान होता है, वहां ईश्वर का वास होता है।
 

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 मैसेज (Happy International Women's Day 2025 Message)

 
इस महिला दिवस पर हर नारी का सम्मान करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। हैप्पी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस!
 
नारी केवल प्रेम और ममता की मूर्ति नहीं, बल्कि साहस, हिम्मत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी है। महिला दिवस की शुभकामनाएं!
 
महिलाएं अपने कौशल और समर्पण से दुनिया को बदल रही हैं! महिला दिवस की शुभकामनाएं!
 
हर नारी को सलाम जो अपनी मेहनत और हौसले से आगे बढ़ रही है! हैप्पी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस!

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 इमेज (Happy International Women's Day 2025 Images)

Happy International Womens Day 2025

Womens Day wishes

Womens Day shayari

 Womens Day shayari

 Womens Day message

Womens Day quotes

Womens Day images

 Womens Day wallpapers

Womens Day greetings

Womens Day whatsapp status

Womens Day hindi wishesh

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK