Mahashivratri 2025 Decoration Tips: महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। महाशिवरात्रि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन घर और मंदिर को सजाया जाता है। आप भी मंदिर और घर को फूलों, दीयों, रंगोली, बेलपत्र और शिव प्रतीकों के माध्यम से सजा सकते हैं।
फूलों से करें सजावट
महाशिवरात्रि के दिन आप अपने घर और मंदिर को फूलों से सजा सकते हैं। त्योहारों पर अक्सर फूलों से सजाया जाता है। आप अपने घर और मंदिर में कमल, गेंदा, गुलाब, चमेली और बेला के सुगंधित फूलों या फूलों की माला से सजावट कर सकते हैं।
दीयों और मोमबत्तियों से सजावट
महाशिवरात्रि पर या किसी अन्य त्योहार पर दीपक जलाने का विशेष महत्व है। आप मंदिर और घर के पूजा स्थल पर घी और तेल के दीये या सुगंधित मोमबत्तियां जला सकते हैं। इस दिन सुंदर आकार की मोमबत्तियां और लाइट्स का प्रयोग कर सकते हैं।
रंगोली से सजाएं अपना घर
महाशिवरात्रि के दिन आप अपने घर के मुख्य द्वार और मंदिर के सामने सुंदर रंगों के रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। आप शिवलिंग, त्रिशूल, डमरू, ओम और बेलपत्र की डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं। केसरिया, सफेद, नीला और हरा रंग का प्रयोग जरूर करें।
तोरण बेलपत्र और आम के पत्तों से करें सजावट
महाशिवरात्रि के दिन आप अपना घर का द्वार सजाएं। आप अपने घर के द्वार पर या मंदिर में बेलपत्र और आम के पत्तों की तोरण लगाएं। आप फूलों से भी तोरण बना सकते हैं। बेलपत्र और आम के पत्तों को शुभ माना जाता है।
भगवान शिव की मूर्तियों और प्रतीकों का करें प्रयोग
महाशिवरात्रि के दिन घर को सजाने के लिए घर और मंदिर की सजावट करें। इसके लिए आप शिव प्रतीकों का प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने घर या पूजा स्थल में त्रिशूल, डमरू, नाग या फिर शिव जी की मूर्तियों का प्रयोग करें।