Happy Teachers Day 2024 Wishes: शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। वह एक महान शिक्षाविद और भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे। उनका जन्म 5 सितम्बर 1888 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। शिक्षक दिवस का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना है। शिक्षक समाज में ज्ञान का प्रसार करते हैं और बच्चों का भविष्य संवारते हैं। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जहां छात्र अपने शिक्षकों को उपहार, कार्ड, और विशेष संदेश देकर उनका सम्मान करते हैं। शिक्षक दिवस छात्रों और शिक्षकों के बीच के संबंध को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षक दिवस को आप अपने शिक्षकों के लिए खास बनाएं और भेजें उन्हें शुभकामना संदेश।
दिया ज्ञान का भंडार हमें,
किया भविष्य के लिए तैयार हमें !
हैं आभारी उन गुरुओं के हम,
जो किया कृतज्ञ अपार हमें !!
Happy Teachers Day
मेरे जैसे शून्य को शून्य, का ज्ञान बताया !
हर अंक के साथ शून्य, जुड़ने का महत्व समझाया !!
Happy Teachers Day 2024
अक्षर-अक्षर हमें सिखाते,
शब्द-शब्द का अर्थ बताते !
कभी प्यार से कभी डांट से,
जीवन जीना हमें सिखाते !!
Happy Teachers Day
शिक्षा से बड़ा कोई वरदान नहीं है,
गुरु का आशीर्वाद मिले, इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं !
Happy Teacher Day 2024
साक्षर हमें बनाते हैं, जीवन क्या है समझाते हैं !
जब गिरते हैं हम हार कर, तो साहस हमारा बढ़ाते हैं !!
ऐसे महान व्यक्ति ही शिक्षक कहलाते हैं !!
Happy Teachers Day !
दिया ज्ञान का भंडार मुझे,
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे !
जो किया आपने उस उपकार के लिए,
नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए !!
Happy Teachers Day 2024
जीवन के हर अंधेरे में, रोशनी दिखाते हैं आप !
बंद हो जाए सब दरवाजे, नए रास्ते दिखाते हैं आप !
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, जीवन जीना सिखाते हैं आप !!
Happy Teachers Day
आपसे ही सीखा आपसे ही जाना,
आप ही को हमने गुरु है माना!
सीखा है सब कुछ आपसे हमने,
कलम का मतलब आपसे है जाना !!
Happy Teachers Day 2024
जो बनाए हमें इंसान और दे सही-गलत की पहचान !
देश के उन निर्माताओं को, हम करें शत-शत प्रणाम !!
Happy Teachers Day
कहते है काला रंग अशुभ होता है,पर स्कूल का वो ब्लैक बोर्ड लोगो की जिंदगी बदल देता हैं।
मेरी कलम जो आज इतना कुछ लिखती है,कुछ और नहीं मेरे गुरू की मेहनत दिखती हैं।
क्या दूं गुरु-दक्षिणा मन ही मन मैं सोचूं,चुका न पाऊं ऋण मैं अगर जीवन भी अपना दे दूं।
एक महान शिक्षक एक महान कलाकार होता है।
शिक्षक वह दीपक है जो अंधकार को उजाले में बदलता है।
शिक्षक एक ऐसा कुम्हार है जो मूर्तियों को आकार देता है।
शिक्षा का सबसे अच्छा उपहार एक अच्छा शिक्षक है।
शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसे आप दुनिया को बदलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
शिक्षक … एक ऐसा इंसान है जो जीवित और सीखने के लिए उत्सुक अन्य मनुष्यों को ज्ञान प्रदान करता है।
आपने हमें न केवल शिक्षा दी, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। आपके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद।
एक अच्छा शिक्षक उम्मीद को जगाता है, कल्पना को प्रेरित करता है और सीखने का प्रेम पैदा करता है। शिक्षक दिवस की बधाई!
आपने हमें किताबों की दुनिया से बाहर भी बहुत कुछ सिखाया है। आपके ज्ञान और धैर्य के लिए आभार।
शिक्षक वह नहीं जो हमें केवल पाठ्यक्रम सिखाते हैं, बल्कि वह हैं जो हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। आपका धन्यवाद।
आपके आशीर्वाद और मार्गदर्शन के बिना यह सफर संभव नहीं था। शिक्षक दिवस पर आपको दिल से धन्यवाद।
हर एक विद्यार्थी के जीवन में एक शिक्षक का विशेष स्थान होता है। आप मेरे जीवन में वह प्रकाश हैं। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ!
पंजाब के सरकारी स्कूल के शिक्षकों को Bhagwant Maan सरकार ने ट्रेनिंग ...
World Teachers Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस, जानें इसका ...
Teachers Day 2024 Quotes: नैतिकता, शिक्षा और मानवता पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के ...
Teachers Day 2024 Poems: गुरु के प्रति कृतज्ञता और सम्मान में सुनाएं दिल ...