Teachers Day 2024 Poem and Shayari: शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। वह एक महान शिक्षाविद और भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे। उनका जन्म 5 सितम्बर 1888 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। शिक्षक दिवस का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना है। शिक्षक समाज में ज्ञान का प्रसार करते हैं और बच्चों का भविष्य संवारते हैं। आप इस दिन अपने गुरु को उनके त्याग और समर्पण के लिए शायरी और कविता सुना सकते हैं।
ज्ञान की जोत से जीवन को सजाया,
हर कठिनाई में आपने हमें रास्ता दिखाया,
आपकी मेहनत और प्यार को सलाम,
आपने हमें इंसान बनाया
आपने जो सिखाया, वो जीवनभर याद रहेगा,
आपका प्रेम और स्नेह हमें हमेशा प्रेरणा देगा,
हर सफलता की सीढ़ी पर आपका आशीर्वाद रहेगा,
आपका योगदान हमें हमेशा याद रहेगा।
अज्ञान को ज्ञान की ज्योति दिखा कर,
अंधेरो को रौशनी का रास्ता दिखा कर।
ये गुरु है जो ज्ञान की किरणें फैला कर,
शिष्यों का भविष्य उज्जवल बनाते हैं।
सफलता के राह पर चलना सिखाकर,
हमें कामयाबियों के शिखर पर पहुंचाते है।
जीवन को जीने की दिशा दे कर,
हम सबको गुरु ही सफल बनाता है।
दम-कदम पर राह दिखाई, जीवन की सच्चाई सिखाई।
ज्ञान का दीप जलाने वाले, गुरुवर को शत-शत वंदन है।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, करते हैं हम बार-बार,
आप ही तो हैं सच्चे शिक्षक, जो देते हमें संस्कार।
शिक्षक दिवस पर ढेरों बधाई
मिट्टी से जिसने सोना बनाया,
जिन्दगी को सही तरीके से जीना सिखाया।
प्रमाण हे ऐसे गुरु को जिसने हमें,
लक्ष्य को पाने का मार्ग दिखाया।
सही क्या गलत क्या हमको बताते हैं शिक्षक।
यह जिंदगी का पाठ हमें सिखाते हैं शिक्षक।
झूठ सेहत के लिए नहीं होता है अच्छा, यह बताते हैं शिक्षक।
सदा सच का सारथी बने रहने की बात बताते हैं शिक्षक।
हर कठिन राह को आसान बनाने में हमारी मदद करते हैं शिक्षक।
जीवन के हर मोड़ पर कैसे लड़ना है, यह समझाते हैं शिक्षक।
आभार प्रकट करना मुश्किल है शिक्षक का।
मंजिल कठोर हो तो राहो को पार लगाते हैं शिक्षक।
पंजाब के सरकारी स्कूल के शिक्षकों को Bhagwant Maan सरकार ने ट्रेनिंग ...
World Teachers Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस, जानें इसका ...
Happy Teachers Day 2024 Wishes: शिक्षक दिवस पर अपने गुरु को कहें शुक्रिया, ...
Teachers Day 2024 Quotes: नैतिकता, शिक्षा और मानवता पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के ...