Hariyali Teej 2025 : हरियाली तीज का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस साल यह त्योहार 27 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। व्रत रखने और पूजा करने से घर में आ रही सभी प्रकार की समस्याओं का निदान होता है घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। हरियाली तीज पर लगाएं खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन।
शिव-पार्वती मेहंदी डिजाइन
हरियाली तीज पर शिव-पार्वती मेहंदी डिजाइन भी लगा सकते हैं। क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। इसके अलावा आप शिवलिंग, त्रिशूल और ओ३म् का भी मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं।
राजस्थानी मेहंदी डिज़ाइन
राजस्थानी मेहंदी डिज़ाइन भी आप इस दिन लगा सकते हैं। इस दिन आप फूल, पत्तियां, मोर और हाथी का डिजाइन भी बना सकते हैं। यह डिजाइन आप कोहनी तक बना सकते है। यह पांरपरिक मेहंदी डिजाइन है।
बेल मेहंदी डिज़ाइन
यदि आप हाथ पर हल्का मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो आप बेल मेहंदी डिज़ाइन बना सकती हैं। इसमें हथेली के बीच से एक बेल बना सकते हैं। यह काफी अच्छा डिजाइन लगता है।
अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन
अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन बहुत पसंद किया जाता है। यह हल्की और कम भरी होती है। इसमें बेलों और फूलों के मोटिफ्स होते हैं। संपल लुक पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट डिजाइन है।
मोर मेहंदी डिज़ाइन
मोर मेहंदी डिज़ाइन भी आप हाथों पर काफी अच्छा लगता है। आप यह डिजाइन भी लगा सकते हैं। आप मोर पंख भी लगा सकते है।
ब्राइडल या फुल-हैंड मेहंदी डिज़ाइन
ब्राइडल या फुल-हैंड मेहंदी डिज़ाइन भी आप अपनी हथेली पर लगा सकती हैं। इसमें हाथों और पैरों पर पूरी तरह से भरी हुई मेहंदी लगाई जाती है। जो महिलाएं पहली बार हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं तो उनके लिए यह डिजाइन परफेक्ट रहेगा।
सिंपल टिक्की या मंडाला मेहंदी डिज़ाइन
सिंपल टिक्की या मंडाला मेहंदी डिज़ाइन काफी प्रचलित है। स्टाइलिश और एलिगेंट लगता है। संपल गोल टिक्की डिजाइन भी आप हाथों पर लगा सकते हैं।
नाम मेहंदी
आप मेहंदी के साथ अपने पति का नाम भी भी लिख सकती हैं। यह काफी सुंदर लगता है।