Holi 2025 Gujiya Recipe: होली पर बनाएं ये 5 तरह की गुजिया, यहां देखें स्वादिष्ट रेसिपी

14 Mar, 2025
Pinterest Holi 2025 Gujiya Recipe: होली पर बनाएं ये 5 तरह की गुजिया, यहां देखें स्वादिष्ट रेसिपी

Holi 2025 Gujiya Recipe: होली का त्योहार खुशियों का त्योहार होता है। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और गले मिलते हैं। इस दिन सभी मिठाइयां बांटते हैं। इस दिन गुजिया बनाने की परंपरा है। गुजिया कई प्रकार से बनाई जाती है। पारंपरिक खोया और मेवा से बनी गुजिया तो सभी पसंद करते हैं। आप इस दिन नए तरीके से गुजिया बनाना ट्राई कर सकती है। यहां देखें स्वादिष्ट रेसिपी। 

मावा (खोया) गुजिया

मावा (खोया) गुजिया काफी लोकप्रिय है। यह सबसे पारंपरिक मिठाई है। मावा के साथ सूखे मेवे, नारियल और चीनी आदि भी मिला सकते हैं। आप मैदा की लोई बना सकते हैं। इसके बाद इसे डीप फ्राई करें इसके बाद चाशनी में डुबो सकते हैं।

सूजी की गुजिया

सूजी की गुजिया भी खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। इसलिए होली पर आप सूजी (रवा) की गुजिया ट्राई करें। मावा के साथ्ज्ञ आप भुनी हुई सूजी मिलाकर सथ ही सूखे मेवे भी मिला सकते हैं। मैदा की लोई में आप इस मिश्रण को भर लें और इसे चाशनी में डुबा कर रख लें। 

नारियल गुजिया

नारियल गुजिया भी बहुत लोकप्रिय है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। आप इसमें गुजिया में सूखे नारियल, गुड़, खसखस और ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण भरें। यह गुजिया हल्की और सेहतमंद होती है। 

खजूर की गुजिया

होली पर आप खजूर की गुजिया बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स काटकर डालें और नार‍ियल और खजूर डालकर भूनें। इसके बाद इसे मैदा की लोई में भरकर डीप फ्राई कर दें और चाशनी में डुबा दें।

चॉकलेट गुजिया

चॉकलेट गुजिया बच्चों को काफी पसंद आते हैं। मावा, मेवे और चीनी के साथ कोको पाउडर या चॉकलेट मिला कर बना सकते हैं। इसे तलने के बाद चाशनी में तलने के बाद चॉकलेट डालकर गार्निश करें।
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK