Holi 2025: होली का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल रंगों का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली को हर राज्य में अलग-अलग नामों में जाना जाता है और होली को अनोखे तरीके से मनाया जाता है। होली की परंपराएं और रीति-रिवाज हर क्षेत्र में भिन्न होते हैं। यह त्योहार भारत की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध परंपराओं को भी दर्शाता है। आइए जानते हैं किस राज्य में कैसे में मनाई जाती है होली।
उत्तर प्रदेश में लठमार होली और धुलंडी
उत्तर प्रदेश के मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में होली काफी अनौखे तरीके से मनाई जाएगी। यहां की होली दुनियाभर में मशहूर है कई पर्यटक होली खेलने के लिए यहां आते हैं। बरसाना की लठमार होली काफी मशहूर है। यहां पर पुरुषों को महिलाएं लाठियों से मार कर होली खेलती हैं। वहीं पुरुष खुद को बचाने का प्रयास करते हैं। वृंदावन में होली के दिन फूलों से खेली जाती है। राधा-कृष्ण से जुड़ी है। मथुरा और वृंदावन में कई दिनों पहले से होली का त्योहार शुरु हो जाता है। उत्तर प्रदेश में रंगों वाली होली भी बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है। इसे धुलंडी भी कहते हैं।
बिहार में फगुआ
बिहार में होली को फगुआ या फगुवा नाम से जाना जाता है। यहां लोग होली बहुत धूम-धाम से मनाते हैं। होलिका दहन से इसकी शुरुआत होती है और लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। पारंपरिक ढोल बजाते हैं और डांस करते हैं। यहां रंगों से होली खेली जाती है।
महाराष्ट्र में रंग पंचमी
महाराष्ट्र में रंग पंचमी बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। यहां होली के पांचवे दिन रंगपंचमी उत्सव होता है। यहां लोग एक जगह इकट्ठे होते हैं और एक-दूसरे पर पानी और रंग डालते है। महाराष्ट्र में मटकी फोड़ होली भी खेली जाती है, जिसमें कृष्ण लीला की झलक देखने को मिलती है।
पंजाब में होला मोहल्ला
पंजाब में सिख समुदाय होली को होला मोहल्ला के रूप में मनाते हैं। आनंदपुर साहिब में यह पर्व मार्शल आर्ट, तलवारबाजी और घुड़सवारी की जाती है। यह युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया जाता है। यह त्योहार सिख समुदाय की वीरता और साहत को समर्पित है। यह उत्सव तीन दिन तक चलता है।