Holi 2025 Mehndi Designs : होली का त्योहार खुशियों का त्योहार है। यह पर्व हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं। होली के त्योहार पर आप अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगा सकते हैं और अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकते हैं। इस साल अपने दोस्तों और परिवार के साथ धूमधाम से होली का जश्न मनाएं। यहां देखें लेटेस्ट और सिंपल मेहंदी डिजाइन
पिचकारी या होली थीम डिजाइन
इस होली आप पिचकारी का होली रंग का डिजाइन बना सकते हैं। इसमें आप होली के संदेश लिख सकते हो। यह डिजाइन बनाने में काफी आसान और देखने में काफी सुंदर होते हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन काफी लोकप्रिय है। इसलिए आप इस होली यह डिजाइन ट्राई कर सकते हो। सिंपल और क्लासी लुक पाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। फ्लोरल पैटर्न, बेल और पत्तियों को बनाया जाता है।
ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन
ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। यह काफी यूनिक और मॉडर्न डिजाइन है। यह डिजाइन काफी परफेक्ट है। कंगन, अंगूठी और चेन जैसी डिजाइन बनाई जाती है। जो हाथों में ज्वेलरी जैसा लुक देती है।
बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन
यदि आप अपने हाथों पर हल्की और कम मेहंदी चाहते हैं तो बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। यह सिंपल और एलीगेंट लुक देती है। हथेली के किनारे से उंगलियों तक बेल जैसी डिजाइन बनाया जाता है। यह काफी जल्दी और आसानी से बन जाता है।
उंगलियों पर मेहंदी डिजाइन
आजकल केवल उंगलियों पर मेहंदी डिजाइन काफी चलन में हैं। यदि आप अपनी हथेली पर ज्यादा मेहंदी डिजाइन नहीं लगाना चाहती तो आप इसे लगा सकती हैं। सिर्फ उंगलियों के किनारों पर छोटे-छोटे पैटर्न बनाए जाते हैं। यह डिजाइन स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देता है।
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। इसे मेहंदी डिजाइन महिलाएं काफी पसंद करती हैं। यह हाथों को काफी सुंदर लुक देता है। इसमें फूल, पत्तियां और बेलों का खूबसूरत डिजाइन होता है।
मोर या पंख मेहंदी डिजाइन
मोर या पंख मेहंदी डिजाइन भारतीय पारंपरिक मेहंदी डिजाइन में बहुत लोकप्रिय है। मोर के पंख की मेहंदी काफी अच्छी लगती है। इसमें काफी खूबसूरत डिटेलिंग शामिल होती है।