Holi Bhai Dooj 2025: कब है होली भाई दूज? जानें तिथि, तिलक लगाने का समय और महत्व

10 Mar, 2025
Pinterest Holi Bhai Dooj 2025: कब है होली भाई दूज? जानें तिथि, तिलक लगाने का समय और महत्व

Holi Bhai Dooj 2025: होली के बाद होली भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। कई जगहों पर इस त्योहार को बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन भाइयों को तिलक लगाया जाता है। इसके बदले भाई बहन को रक्षा का वचन देते हैं और उन्हें उपहार देते हैं। होली भाई दूज हर साल फाल्गुन महीने की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्रेम को दर्शाता है। आइए जानते हैं इस दिन की तिथि, तिलक लगाने का समय, नियम और महत्व। 

होली भाई दूज 2025 की तिथि

  • फाल्गुन माह की द्वितीया तिथि को होली भाई दूज मनाया जाता है।
  • द्वितीया तिथि की शुरुआत- 15 मार्च 2025 दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर होगी।
  • द्वितीया तिथि का समापन- 16 मार्च 2025 शाम 04 बजकर 58 मिनट पर होगा।
  • होली भाई दूज का पर्व 16 मार्च 2025 को रविवार के दिन मनाया जाएगा।
  • भाई को तिलक करने का समय- दोपहर 4 बजे तक।

होली भाई दूज का महत्व

होली भाई दूज का बहुत महत्व होता है। यह दिन भाई बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। इस दिन बहन भाई को तिलक लगाती है और भाई बहन को उपहार देती है। होली भाई दूज के पीछे एक पौराणिक कथा है। इस कथा के अनुसार यमराज ने अपनी बहन के घर जाकर टीका लगवाया था और भोजन किया था। यमराज ने अपनी बहन को आशीर्वाद और कहा कि भाई अपनी विवाहित बहन के घर जाकर भोजन करने के साथ तिलक लगाएंगे, तो अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाएगा। यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। 

तिलक लगाने का नियम

  • होली भाई दूज के दिन कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। 
  • इस दिन बहने अपने भाई को भोजन के लिए निमंत्रण देना चाहिए। 
  • तिलक के समय भाई का मुख उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। 
  • बहनें भाई को कुमकुम से तिलक लगाएं।
  • इसके बाद चावल लगाएं।
  • इसके बाद भाई को नारियल दें। 
  • सभी देवी-देवताओं को ध्यान करें। 
  • सुख, समृद्धि दीर्घायु की कामना करें। 
  • इस दिन भाई और बहन को उपहार दें।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK