Holi Rangoli Designs 2025: होली पर घर में बनाएं रंगोली, यहां देखें सुंदर और सिंपल डिजाइन

14 Mar, 2025
Pinterest Holi Rangoli Designs 2025: होली पर घर में बनाएं रंगोली, यहां देखें सुंदर और सिंपल डिजाइन

Holi Rangoli Designs 2025: होली का त्योहार रंगों का त्योहार होता है। यह दिन रंगों और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोगों एक-दूसरे को रंग लगाते हैं गले मिलते हैं। इस साल 13 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाएगा और 14 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। इस दिन को खास बनाने के लिए घर को सजाया जाता है। घर को सजाने के लिए घर पर सुंदर रंगोली डिजाइन बनाए जाते हैं। आप भी इस होली पर अपने घर, मंदिर के सामने या ऑफिस में यह सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकते है। 

पिचकारी या रंगों को दर्शाने वाली रंगोली

रंगों के त्योहार होली पर सुंदर रंगों को दर्शाने वाली रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसे अलावा आप पिचकारी की भी रंगोली बना सकते हैं। इस डिजाइन में आप रंगों का भरपूर इस्तेमाल करें। यह रंगोली बनाने में बहुत सुंदर होती है। 

होली थीम रंगोली डिजाइन

होली के दिन आप होली थीम की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। आप सुंदर रंगों का प्रयोग करके होली है, या होली की शुभकामनाओं की रंगोली बना सकते हैं। इसके साथ आप रंग-बिरंगे फूल, गुलाल और छोटे दीपक बना सकते है। 

गुलाल थीम रंगोली डिजाइन 

होली में गुलाल का बहुत महत्व होता है। इसलिए आप होली के दिन गुलाल थीम रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। आप अलग-अलग रंगों का उपयोग करके गुलाल उड़ते हुए कोई डिजाइन बना सकते है। यह डिजाइन सुंदर तो लगते हैं साथ ही बनाने में भी आसान होते है।

कृष्ण-राधा होली रंगोली

होली पर राधा-कृष्ण का विशेष महत्व होता है। रंगोली में आप राधा-कृष्ण की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं साथ आप गोपियों को भी शामिल कर सकते हैं। यह डिजाइन काफी सुंदर लगता है।

होलिका दहन रंगोली

होली पर आप होलिका दहन की भी रंगोली बना सकती हैं। यह होलिका की कथा का दर्शाती है और होली के महत्व को बताती है। होलिका में आप प्रहलाद की आकृति बना सकते हैं। 

फूलों से बनी रंगोली

फूलों की रंगोली हर त्योहार पर या शुभ अवसर पर बनाई जा सकती है। आप गुलाब, गेंदा और रंगीन पत्तियों की मदद का प्रयोग करती है। प्राकृतिक और बनाने में आसान रंगोली होती है।
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK