ICC World Cup 2023 Points Table : विश्व कप के 26वें मुकाबले में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका का आमना-सामना हुआ। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की लगातार चौथी हार के साथ टूर्नामेंट से सफर लगभग खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका पांचवीं जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, टीम इंडिया अब प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका और भारत के 10-10 अंक हैं। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट के चलते साउथ अफ्रीका पहले स्थान पर है। आईए जानते हैं पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल पर कौनसी टीम किस स्थान पर मौजूद है।
टीम |
मैच |
जीत |
हार |
पॉइंट्स |
नेट रन रेट |
1.साउथ अफ्रीका |
6 |
5 |
1 |
10 |
+2.032 |
2.भारत |
5 |
5 |
0 |
10 |
+1.353 |
3.न्यूजीलैंड |
5 |
4 |
1 |
8 |
+1.481 |
4.ऑस्ट्रेलिया |
5 |
3 |
2 |
6 |
+1.142 |
5.श्रीलंका |
5 |
2 |
3 |
4 |
-0.205 |
6.पाकिस्तान |
6 |
2 |
4 |
4 |
-0.387 |
7.अफगानिस्तान |
5 |
2 |
3 |
4 |
-0.969 |
8.बांग्लादेश |
5 |
1 |
4 |
2 |
-1.253 |
9.इंग्लैंड |
5 |
1 |
4 |
2 |
-1.634 |
10.नीदरलैंड्स |
5 |
1 |
4 |
2 |
-1.902 |
साउथ अफ्रीका ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे पांच में जीत मिली है। टीम 10 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर है। साउथ अफ्रीका टीम का नेट रन रेट इस समय +2.032 है। इसके बाद टीम इंडिया पांच मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक है। भारतीय टीम का नेट रन रेट +1.353 है। न्यूजीलैंड की टीम +1.481 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और टीम के इस समय 7 अंक है। ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों में तीन जीत के बाद छह अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट 1.142 है। वहीं ऑस्ट्रेलिया चौथे, श्रीलंका पांचवें, पाकिस्तान छठे, अफगानिस्तान सातवें, बांग्लादेश आठवें, इंग्लैंड नौवें और नीदरलैंड्स दसवें स्थान पर मौजूद है।
आपको बता दें कि विश्व कप 2023 राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है। सभी टीमों एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। अंत में प्वाइंट्स टेबल की टॉप चार टीमें सेमीफाइनल खेलेगी। अगर दो टीमों के एक जैसे अंक होते हैं तो बेहतर नेट रन रेट वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।