International Sex Workers' Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय वेश्या दिवस या अंतर्राष्ट्रीय यौनकर्मी दिवस हर साल 2 जून को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में यौन कर्मियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। यौनकर्मी भी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके अधिकारों और सुरक्षा का सम्मान करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए जानते है अंतर्राष्ट्रीय वेश्या दिवस की थीम, इतिहास और महत्व।
1975 में फ्रांस के ल्योन शहर में 100 सेक्सवर्कर्स ने चर्च में रहने वाली वेश्याओं पर पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई थी। यह घटना आधुनिक यौनकर्मी अधिकार आंदोलन की शुरुआत मानी जाती है। यह आंदोलन 8 दिन तक चला और पूरी दुनिया का ध्यान अपनी और खींचा। इसके बाद यह आंदोलन यूरोप और ब्रिटेन में भी फैल गया।
अंतर्राष्ट्रीय वेश्या दिवस 2024 की थीम 'न्याय तक पहुंच' है।
अंतर्राष्ट्रीय वेश्या दिवस का उद्देश्य यौन कर्मियों के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यौनकर्मी अक्सर भेदभाव, हिंसा, शोषण और कानूनी पहचान की कमी का सामना करते हैं। यह दिवस लोगों को इन मुद्दों के बारे में शिक्षित करने और यौन कर्मियों के लिए सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्रवाई करने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दुनिया भर में मनाया जाता है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य यौन कर्मियों के अधिकारों और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके लिए समर्थन दिखाना है।
सजास सेक्सवर्कर्स के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकता है। उन्हें कानूनी सुरक्षा प्रदान की जा सकती है और उन्हें शोषण और हिंसा से बचाने में मदद कर की जा सकती है। इसके अलावा कई देशों में ऐसे कानून हैं जो सेक्सवर्कर्स के साथ भेदभावपूर्ण तरीके से व्यवहार करते हैं। इन कानूनों को निरस्त करने की आवश्यकता है। सेक्सवर्कर्स के लिए सुरक्षित काम करने के माहौल को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों को लागू किया जाना चाहिए। सेक्सवर्कर्स के बारे में गलत धारणाओं और कलंक को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए। लोगों को सेक्स वर्क के मुद्दों के बारे में शिक्षित करने और सेक्सवर्कर्स के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। सेक्सवर्कर्स को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों तक पहुंच प्रदान की जानी चाहिए ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें। सेक्सवर्कर्स को यौन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान और किफायती पहुंच प्रदान की जानी चाहिए।