International Women's Day Quote : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक कोट्स, महिलाओं की शक्ति, सम्मान और सशक्तिकरण को करें सलाम

08 Mar, 2025
International Women's Day Quote : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक कोट्स, महिलाओं की शक्ति, सम्मान और सशक्तिकरण को करें सलाम

International Women's Day 2025 Quotes : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों, समानता और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, लैंगिक भेदभाव को खत्म करना और समाज में उनके योगदान को पहचान देने के लिए मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह समाज में महिलाओं के उत्थान और लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। महिलाओं का समाज में बहुत योगदान है। महिलाओं को सम्मान प्रकट करने के प्रेरणादायक कोट्स।
 
महिलाओं को कमजोर समझना एक अपराध के समान है। यह पुरुषों द्वारा महिलाओं के प्रति अन्याय है। यदि बलशाली होने का अर्थ नैतिक रूप से बलशाली होना है, तो पुरुषों से कहीं ज्यादा श्रेष्ठ महिलाएं हैं। – महात्मा गांधी
 
महिला अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ताकत रखती है। महिला दिवस पर, हर महिला को अपनी शक्ति और संभावनाओं को पहचानना चाहिए।- मैरी कॉम
 
एक पुरुष वो करता है, जो वो कर सकता है, लेकिन एक महिला वो करती है, जो एक पुरुष नहीं कर सकता। – इजाबेल आलेंदे
 
दुनिया की तरक्की तब तक संभव नहीं हो सकती जब तक महिलाओं की स्थिति नहीं सुधरती। कोई भी चिड़िया एक पंख की मदद से उड़ नहीं सकती है। – स्वामी विवेकानंद
 
और भी ज्यादा देश इस बात को समझ गए हैं कि महिलाओं की समानता किसी भी देश की सफलता के लिए पहली शर्त है।  – कोफी अन्नान
 
कोई भी देश सफलता के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता जब तक कि उस देश की महिलाएं कंधे से कंधे मिलाकर न चलें। – मोहम्मद अली जिन्ना
 
दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति नौजवानी और औरत की सुंदरता है। – चाणक्य
 
मैं किसी भी समाज की प्रगति उस समाज में महिलाओं द्वारा हासिल की गई प्रगति से मापता हूं। – डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
 
नारी समाज और परिवार की केन्द्र बिन्दु है। – स्वामी विवेकानंद
 
यदि आप महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते, तो आप किसी और का सम्मान भी नहीं कर सकते, क्योंकि महिला ही तो आपको इस संसार में लाती है। – ओशो
 
महिलाएं समाज की सच्ची शिल्पकार होती हैं। – चेर
 
पुरुष अपना भाग्य स्वयं नियंत्रित नहीं करते। उनके जीवन में मौजूद महिलाएं अपने गुणों से उनके लिए अच्छे भाग्य का निर्माण करती हैं। – मार्क्स
 
अपने जीवन की नायिका बनिए शिकार नहीं। – नोरा एफरेन
 
एक रानी की तरह सोचिए, जो असफलता से नहीं डरती, क्योंकि वह असफलता उसकी सफलता के मार्ग की एक सीढ़ी है। – ओपेरा विनफ्रे
 
खुशी कुछ और नहीं बल्कि संतुष्टि है – काम, विचारों और अपने मिशन को पूरा करने से मिलने वाली संतुष्टि। – पी.टी. उषा
 
यदि आप जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं, तो आपको जोखिम उठाना होगा। – दीपा करमाकर
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK