International Yoga Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिलता है। इस दिन का उद्देश्य वैश्विक एकता, स्वास्थ्य और कल्याण को प्रोत्साहित करना है और यह भारत की प्राचीन योग परंपरा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है। आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम, इतिहास और महत्व।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 को हुई थी। इसकी पहल भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में की थी। इस पहल को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्य देशों ने समर्थन दिया और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। 21 जून को इसलिए चुना गया क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और भारतीय परंपरा में इसका विशेष महत्व है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम 'स्वयं और समाज के लिए योग' है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ है।
योग शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। योग शरीर, मन और आत्मा के लिए अत्यंत लाभकारी है। योग दिवस के माध्यम से इसके फायदों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है। योग दिवस का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को एक साथ लाना है। योग एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को शांति, प्रेम और एकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। योग दिवस के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। योग तनाव को कम करने, इम्यूनिटी को बढ़ाने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। योग दिवस के माध्यम से इस समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित किया जाता है। आत्म-शांति और आत्म-साक्षात्कार का भी मार्ग है।