IPL Mystery Girls : आईपीएल फिर एक बार शुरू होने जा रहा है। आईपीएल 2021 का पहला फेज कोरोना महामारी के चलते रद्द करना पड़ा था। दूसरा फेज 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। आईपीएल दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग में एक है और इसके बड़े पैमाने पर प्रशंसक है। लोग इस आईपीएल के दीवाने है, जैसे ही आईपीएल शुरू होता है हर जगह सिर्फ इसी की चर्चा होती है। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा और भी बहुत कुछ है जो मैच को के दौरान देखने को मिलता है।
फैंस को हर सीजन में छक्के-चौकों की बारिश देखने को मिलती है। हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान कुछ हुस्न की मल्लिकाएं भी खूब सुर्खियां बनती है और रातों-रात सोशल मीडिया पर स्टार बन जाती हैं। आईपीएल में ऐसे कई मौके आते है जब स्टेडियम में मौजूद किसी खूबसूरत लड़की पर कैमरामैन की नजर पड़ जाती है और फिर क्या होना है। जैसे ही इन हुस्न की मल्लिकाएं का चेहरा टीवी पर दिखाई देता है लोग इनके दिवाने बन जाते हैं। इसमें कैमरामैन की अहम भूमिका होती है और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें धन्यवाद देते हैं। आईपीएल के हर सीजन में कोई न कोई मिस्ट्री गर्ल (IPL Mystery Girls) जरूर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही IPL Mystery Girls के बारे में बताने जा रहे हैं।
#RCBFanGirl This Girl is now Trending in all Social Medias & Memes Pages😱
— 𝚅𝚎𝚗𝚔𝚊𝚝 𝙶𝚅 (@Itz_Venkatesh55) May 5, 2019
Credits to Cameraman😋#DeepikaGhose Her Insta ID was on 50k earlier & Now it's 140k+ Followers😍
Only Lucky fellows who watched #RCBvSRH match would know her😇@RCBTweets @ChinnaVj4 @itsshasaran 🤘 pic.twitter.com/54gBrpzXwj
IPL सीजन 2019 के दौरानलाल रंग के टॉप पहने एक खूबसूरत लड़की को विराट कोहली के लिए चीयर करते हुए लड़की वायरल हुई थी। इस लड़की का नाम दीपिका घोष है। बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी को सपोर्ट करते हुए उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और वो रातों-रात स्टार बन गई थीं। इस दौरान सोशल मीडिय पर 'रेड इन गर्ल' ट्रेंड करने लगा था। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या चार गुनी हो गई थी।
Reason to watch #MI : #Rohit
— Ajit Pogul (@ajit_pogul) April 17, 2021
Reason to watch #CSK : #Dhoni
Reason to watch #KKR : #SRK
Reason to watch #SRH : Kavya Maran (Owner of SRH)#SRHvMI #OrangeArmy #MumbaiIndians pic.twitter.com/wQ8HlcnBks
आईपीएल 2018 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के हर मैच में एक लड़की नजर आई थी। यहां तक कि उन्हें नीलामी के दौरान भी स्पॉट किया गया था और तभी से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करने लगीं। बता दें कि कलानिधि मारन की 27 वर्षीय बेटी काव्या मारन हैं, जो 'सन नेटवर्क' की संस्थापक हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालिक भी हैं।
Riana Lalwani 🔥🔥
— 1️⃣8️⃣ (@Sharan_JSP) October 19, 2020
2sec footage tho shake chesesindhi Twitter and insta, anni super over lu jaruguthunna🙏 pic.twitter.com/ms9dAM7yKU
Riana Lalwani ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जब उन्हें मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दुबई में IPL 2020 मैच के दौरान देखा गया। सुपर ओवर्स मैच के दौरान उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वारल हुई थीं।
Check out Aditi Hundia (@aditi_hundia): https://t.co/RMwpbpbN34
— Kunal Dhawan(HAWKD) (@hawkdchannel) May 12, 2019
I found new ipl viral girl id .😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍😍
U r cuteeeeeee#IPL2019Final #IPLFinal2019 #cameramanipl #iplgirl #viral #girl #IPLwithMyTeam11 pic.twitter.com/vtCOtdh6a8
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच IPL 2019 के फाइनल के दौरान एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस लड़की का नाम है Aditi Hundia, जो अपनी पसंदीदा आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के लिए चीयर करते देखा गया था। बता दें कि Aditi स्टार खिलाड़ी ईशान किशन की गर्लफ्रेंड है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है।
Ippolam CSK match appo ivangala ennoda eyes theduthu 👀😌 #maltichahar
— SATHISH KUMAR (@Sathishh07) May 18, 2018
Wat a smile nd expressions 💕💕😍😍😍😘😘 pic.twitter.com/Has5YQJPL8
Malti Chahar ने चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच पुणे में आईपीएल 2018 मैच के दौरान सभी का ध्यान आकर्षित किया। मैच से ध्यान मालती पर गया जब कैमरामैन ने उन्हें वहां तनाव में बैठे देखा।इसके बाद उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
नवनीता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मसाज थेरेपिस्ट हैं। वह कनाडा से हैं और ग्लोबल टी20 लीग में टोरंटो नेशनल्स के साथ काम कर चुकी हैं। खासकर आईपीएल, उन्होंने 2017 में अपना आधार भारत में स्थानांतरित कर दिया। IPL के मैच उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
Whoa! How Many Retweets For That Yes Bank Girl.. Rakhi Kapoor Tandon. ;) #CSKvsMI #MIvsCSK #IPL #IPLFinal pic.twitter.com/Uqg7VVo3aQ
— Sir Jadeja fan (@SirJadeja) May 24, 2015
आईपीएल 2015 के फाइनल में एक मिस्ट्री गर्ल ने सोशल मीडिया खूब तहलका मचाया ता। ये मिस्ट्री गर्ल खिलाड़ियों को अवॉर्ड देती हुई नजर आई थीं। बाद में खुलासा हुआ कि ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि यस बैंक के फाउंडर और सीईओ के बेटी Rakhi Kapoor Tandon हैं।