Yuzvendra Chahal wife Dhanashree Verma Dance Video : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहलकी पत्नी और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। धनाश्री सोशल मीडिया पर अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस भी खूब पंसद करते हैं। इन दिनों धनाश्री वर्माऔर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए दुबई में है। दोनों ही अभी क्वारंटीन में है। धनाश्री वर्मा ने आईपीएल शुरू होने से पहले अपने फैंस को सरप्राइज दिया है।
दरअसल, धनाश्री वर्माने आईपीएल शुरू होन से पहले अपने डांस का धमाकेदार वीडियो सेयर किया है। कृति सैनन की फिल्म 'मिमी' के सॉन्ग 'परम सुंदरी पर उन्होंने वीडियो रिलीज किया है। धनाश्री वर्मा ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। आईपीएल रवाना होने से पहले यह क्विक शूट किया शूट किया था। उनका यह वीडियो गुरुवार को आ रहा है।
सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैन्स भी खूब कमेंट आ रहे हैं। एक फैन ने वीडियो पर फैन्स ने कमेंट किया है, 'जो धनाश्री से जले जरा साइड से चले।' युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमे वो जबर्दस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। फैंस को उनका ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट भी किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि धनश्री एक एक प्रोफेशनल डांसर होने के साथ-साथ, कोरियोग्राफर भी हैं। उनका खुद का एक YOUTUBE चैनल भी है। इसके अलावा वो पेश से एक डेंटिस्ट भी हैं। उन्होंने साल 2014 में डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज ग्रेजुएशन की थी।