IPL 2024 : आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। लोकसभा चुनाव के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। अभी तक आईपीएल के 16 सीजन खेले जा चुके हैं। लीग के हर सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दिया जाता है। शुरुआती दो सीजन में विदेशी बल्लेबाजों ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। लेकिन 2010 में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इसे जीता था। इस लिस्ट में हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी बल्लेबाजी के सामने गेंदबाज कांपते हैं, लेकिन आईपीएल में कभी भी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए।
धोनी का नाम आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन से खेलना शुरू किया था और वह अभी तक खेल रहे हैं। इसके बावजूद धोनी अपने नाम ऑरेंज कैप नहीं कर पाए हैं। धोनी ने इस लीग में कुल 250 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39.09 की औसत से 5082 रन बनाए हैं। माही ने आईपीएल करियर में कुल 24 अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन उनके नाम एक भी शतक शामिल नहीं है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। रोहित शर्मा ऐसे भारतीय खिलाड़ी है, जो आईपीएल के पहले सीजन से खेल रहे हैं, लेकिन अभी तक ऑरेंज कैप अपने नाम नहीं कर पाए। उन्होंने आईपीएल में 2008 में डेब्यू किया था। रोहित ने 243 मैच में 6211 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 29.58 का रहा है। रोहित 42 अर्धशतक के साथ एक शतक भी लगा चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 554 चौके और 257 छक्के भी लगाए हैं। आईपीएल में इतना शानदार करियर होने के बावजूद रोहित ऑरेंज कैप नहीं जीत सके हैं।
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के सामने अच्छे-अच्छे गेंदबाज कांपते हैं। वह कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। गंभीर का नाम उन बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिनके सिर एक बार भी ऑरेंज कैप नहीं सज सकी है। गंभीर की कप्तानी में केकेआर दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। उन्होंने 154 मैचों में 4217 रन बनाए हैं।
एबी डीविलियर्स ने अपने दम पर कई बार आरसीबी को मैच जिताए हैं, लेकिन उनका नाम भी उन खिलाड़ियों में शामिल है, जो ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम कर पाए हैं। डीविलियर्स ने 2008 में आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने आईपीएल में 184 मैचों में 5162 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 39.70 का रहा है। डीविलियर्स ने आईपीएल में तीन शतक और 40 अर्धशतक भी लगाए हैं।
युवराज सिंह के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड्स हैं, लेकिन युवी अपने आईपीएल करियर में कभी भी ऑरेंज कैप का खिताब नहीं जीत सके। युवी ने आईपीएल में कुल 132 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 2750 रन बनाए हैं।
साल |
विजेता |
रन |
टीम |
2008 |
Shaun Marsh |
616 |
KXIP |
2009 |
Matthew Hayden |
572 |
CSK |
2010 |
Sachin Tendulkar |
618 |
MI |
2011 |
Chris Gayle |
608 |
RCB |
2012 |
Chris Gayle |
733 |
RCB |
2013 |
Michael Hussey |
733 |
CSK |
2014 |
Robin Uthappa |
660 |
KKR |
2015 |
David Warner |
562 |
SRH |
2016 |
Virat Kohli |
973 |
RCB |
2017 |
David Warner |
641 |
SRH |
2018 |
Kane Williamson |
735 |
SRH |
2019 |
David Warner |
692 |
SRH |
2020 |
KL Rahul |
670 |
KXIP |
2021 |
Ruturaj Gaikwad |
635 |
CSK |
2022 |
Jos Buttler |
863 |
RR |
2023 |
Shubman Gill |
890 |
GT |
2024 |
- |
- |
- |