IPL 2024 में बना महारिकॉर्ड, 17 साल में पहली बार लगे किसी सीजन में इतने छक्के

15 May, 2024
BCCI/IPL IPL 2024 में बना महारिकॉर्ड, 17 साल में पहली बार लगे किसी सीजन में इतने छक्के

Most Sixes in an IPL Season : आईपीएल 2024 खत्म होने को है। जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ रहा है वैसे ही प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में कई रिकॉर्ड टूटते हुए देखे गए हैं। इस सीजन एक से बढ़कर एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी इस साल ही बना है। इसके अलावा, अब छक्के जड़ने का महारिकॉर्ड भी टूट गया है। आईपीएल 2024 में अभी तक इतने छक्के लग चुके हैं, जितने अभी तक किसी भी सीजन में नहीं लगाए हैं। खास बात ये हैं कि अभी लीग के 6 मैच बाकी है और इसके बाद प्लेऑफ के मैच भी खेले जाने हैं। 

आईपीएल 2024 एक सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाला टूर्नामेंट बन गया है। सीजन का 64वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 20 छक्के जड़े। इसके साथ ही आईपीएल 2024 में अभी तक कुल 1125 छक्के लग चुके हैं, जो एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले आईपीएल 2023 में कुल 1124 छक्के लगे थे। लेकिन मंगलवार को खेले गए मुकाबले में यह रिकॉर्ड टूट गया। आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा ही मौका है जब 1000 से ज्यादा छक्के लगे हैं। 

आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के

साल

छक्के 

2024

1125

2023

1124

2022

1062

2018

872

2019

784


आईपीएल के मौजूदा सीजन पर नजर डालें तो, 7 ऐसी टीमें हैं जिन्होंने 100 से अधिक छक्के जुड़े हैं और अन्य तीन टीम इसके बेहद करीब हैं। इससे साफ पता चलता है कि इस सीजन आईपीएल में बल्लेबाजों का दबदबा है। आईपीएल 2024 में अभी तक सबसे अधिक छक्के अभिषेक शर्मा ने लगाए हैं। वह 12 मैचों में 35 छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम दूसरे नंबर पर आता है। उन्होंने अब तक 33 छक्के लगाए हैं। तीसरें नंबर पर सुनील नारायण हैं, जिन्होंने 32 छक्के लगए हैं। 

आईपीएल 2024 में किस टीम ने लागए कितने छक्के

आईपीएल टीम 

छक्के

एसआरएच

146

आरसीबी 

141

डीसी

135

केकेआर

125

एमआई

122

पीबीकेएस

102

आरआर

100

सीएसके

99

एलएसजी

88

जीटी

67

 
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK