IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हुए हैरी ब्रूक

13 Mar, 2024
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हुए हैरी ब्रूक

IPL 2024 : आईपीएल 2024 का आगाज होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। ऋषभ पंत की टीम में वापसी से टीम भले ही खुश थी, लेकिन अब खबर सामने आई है कि इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल नीलामी में 4 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल करवाया था। क्रिकबज की खबर के अनुसार, हैरी ब्रूक व्यक्तिगत से आईपीएल से अपना नाम वापस लिया है। 

आईपीएल से बाहर हुए हैरी ब्रूक 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, हैरी ब्रूक की अनुपस्थिति सिर्फ आईपीएल तक ही नहीं हैं बल्कि उसके बाद भी बढ़ सकती है जो इंग्लैंड की टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। बता दें कि हैरी ब्रूक भारत में टेस्ट सीरीज के लिए भी इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने आखिरी समय में सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। 

IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

दिल्ली कैपिटल्स का पहले चरण का पूरा शेड्यूल  (DC Schedule IPL 2024)

  • 23 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मोहाली

  • 28 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे IST, जयपुर

  • 31 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग

  • 3 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग

  • 7 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मुंबई

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK