IPL 2024 : Rishabh Pant का पंजाबी लुक सोशल मीडिया पर वायरल, फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद शेयर किया वीडियो

12 Mar, 2024
Instagram/@rishabpant IPL 2024 : Rishabh Pant का पंजाबी लुक सोशल मीडिया पर वायरल, फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद शेयर किया वीडियो

IPL 2024 : आईपीएल का आगाज होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। सीजना का पहला मुकाबला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस बार आईपीएल का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बीसीसीआई दूसरे चरण का शेड्यूल जारी करेगी। इसी बीच ऋषभ पंत को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। करीब 14 महीनों के बाद पंत फिर एक बार मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पंत को बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 के लिए फिटनेस क्लीयरेंस दे दिया है। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ऋषभ पंत का पंजाबी लुक सोशल मीडिया पर वायरल

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

 

वायरल हो रहे वीडियो में पंत का पंजाबी लुक नजर आ रहा है। इसके साथ ही पंत सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। आधिकारिक तौर पर फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद पंत ने यह फोटो शेयर की है। इनमें पंत पंजाबी लुक में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने नीले रंग का कुर्ता और इसी रंग की पगड़ी बांधी हुई है। इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स का पहले चरण का पूरा शेड्यूल  (DC Schedule IPL 2024)

  • 23 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मोहाली

  • 28 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे IST, जयपुर

  • 31 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग

  • 3 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग

  • 7 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मुंबई

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK