IPL 2024 Free Live Streaming : आईपीएल का आगाज होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। सीजन का पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की टीम के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आमना-सामना चेन्नई में होगा। सीएसके ने पिछले सीजन खिताब अपने नाम किया था। चेन्नई ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया था। लेकिन इस बार हर सीजन की तरह फाइनलिस्ट टीमों के बीच पहला मैच नहीं खेला जाएगा। इतना ही नहीं इस बार आईपीएल दो चरणों के किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के कारण अभी तक सिर्फ पहले ही चरण का शेड्यूल जारी किया गया है। पहले चरण में कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। आईए जानते हैं कि आप इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले फ्री में कहां और कैसे देख सकते हैं।
आईपीएल के सभी मुकाबले जियो सिनेमा पर दिखाए जाएंगे। जियो सिनेमा फैंस से इसके लिए एक रुपया भी नहीं चार्ज करता है। आप जियो सिनेमा ऐप पर जाकर फ्री में लाइव मैच देख सकते हैं। इसके अलावा आप स्टार स्पोर्ट्स पर भी आईपीएल के लाइव मैच देख सकते हैं। आईपीएल की कमेंट्री हिंदी, इंग्लिश के साथ अन्य भाषाओं में भी होगी। पिछले साल जियो सिनेमा ने फैंस को भोजपुरी, तमिल और तेलुगू में भी कमेंट्री का विकल्प दिया था। भोजपुरी कमेंट्री पिछले साल काफी ट्रेंड में आई थी।
कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के कारण दूसरे चरण के मुकाबले भारत से बाहर हो सकते हैं। लेकिन बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि आईपीएल के सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे। जय शाह ने बताया कि बीसीसीआई पूरे शेड्यूल पर काम कर रहा है और जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा।
आईपीएल 2024 के पहले चरण में कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें 4 डबल हेडर मुकाबले होंगे यानी एक दिन में 2 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी डबल हेडर मुकाबले वीकेंड पर आयोजित होंगे। दिन का पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्ल बैंगलोर |
22 मार्च |
शुक्रवार |
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
23 मार्च |
शनिवार |
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद |
23 मार्च |
शनिवार |
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स |
24 मार्च |
रविवार |
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस |
24 मार्च |
रविवार |
रॉयल चैलेंजर्ल बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स |
25 मार्च |
सोमवार |
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस |
26 मार्च |
मंगलवार |
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस |
27 मार्च |
बुधवार |
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
28 मार्च |
गुरुवार |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
29 मार्च |
शुक्रवार |
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स |
30 मार्च |
शनिवार |
गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद |
31 मार्च |
रविवार |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
31 मार्च |
रविवार |
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स |
1 अप्रैल |
सोमवार |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स |
2 अप्रैल |
मंगलवार |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
3 अप्रैल |
बुधवार |
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स |
4 अप्रैल |
गुरुवार |
सनराइडर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
5 अप्रैल |
शुक्रवार |
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
6 अप्रैल |
शनिवार |
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
7 अप्रैल |
रविवार |
लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस |
7 अप्रैल |
रविवार |