IPL 2024 : आईपीएल 2024 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने फिर एक बार अपनी गति से कमाल कर दिखाया है। आईपीएल में अपने डेब्यू मैच के दौरान उन्होंने 155.8 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से गेंद फेंकी थी, इसके बाद भी वह 150 प्लस की गति से बॉलिंग करते हुए नजर आए थे। अब मयंक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मयंक ने अपने दूसरे ओवर में 156.7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंक कर अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस अब उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
𝙎𝙃𝙀𝙀𝙍 𝙋𝘼𝘾𝙀! 🔥🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2024
Mayank Yadav with an absolute ripper to dismiss Cameron Green 👏
Head to @JioCinema and @StarSportsIndia to watch the match LIVE#TATAIPL | #RCBvLSG pic.twitter.com/sMDrfmlZim
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मयंक यादव की तेज गेंदबाजी की हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने आज के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवरों में सिर्फ 14 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने आरसीबी के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा रजत पाटिदार भी मयंक की तेजी गति के आगे कुछ नहीं कर सके। मयंक ने आभी तक आईपीएल के सिर्फ दो ही मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया जो हर किसी को याद रहने वाला है। मयंक ने 2 मैचों में लगभग 17 गेंदें ऐसी फेंकी है, जिनकी गति 150 से ज्यादा थी।
बता दें कि मयंक यादव ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से खेलते हुए इस सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उस मैच में मयंक की गति ने लखनऊ की टीम को मुकाबले में आगे लाने में अहम भूमिका अदा की थी। इसके साथ ही उन्होंने टीम के लिए विकेट भी हासिल किए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मयंक को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था। इसके साथ ही मयंक इस सीजन में 2 मैचों के बाद 6.83 के औसत से 6 विकेट हासिल कर चुके हैं और पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।