IPL 2024 : मुंबई और दिल्ली अपनी प्लेइंग 11 में इन खिलाड़ियों को दे सकती है जगह

07 Apr, 2024
X IPL 2024 : मुंबई और दिल्ली अपनी प्लेइंग 11 में इन खिलाड़ियों को दे सकती है जगह

IPL 2024, MI vs DC Playing 11 : आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला रविवार यानी 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर हैं। जबकि दिल्ली 9वें नंबर पर मौजूद है। मुंबई इंडियंस ने लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना किया है जबकि दिल्ली को 4 में से 3 में हार मिली है और सिर्फ एक में ही जीत मिली है। इस मुकाबले से पहले दिल्ली की टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। कोलकाता के खिलाफ दिल्ली के पिछले मैच में चोट के कारण कुलदीप यादव नहीं खेल पाए थे। अब खबर सामने आई है कि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। वह कब तक फिट होंगे इस बारे में अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। 

MI बनाम DC हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 33 बार आमना-सामना हुआ है। दोनों ही टीमों ने 18-18 मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में सर्वोच्च स्कोर 218 रनों का मुंबई की टीम का रहा है, जबकि दिल्ली का एमआई के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 213 रनों का रहा है। 

MI और DC की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका।

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, रसिक सलाम, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद

 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK