IPL 2024 : आईपीएल 2024 की शुरुआत में होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इस बार आईपीएल का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में 17 दिनों के अंदर कुल 21 मैच खेले जाएंगे। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बीसीसीआई आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल शेयर करेगा। सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार सुर्खियां में बने हुए हैं। हाल ही में सीएसके फ्रेंचाइजी द्वारा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माही प्रैक्टिस सेशन के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान माही की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। माही का लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
eMotionS that mean everything! 🦁💛#WhistlePodu #EndrendrumYellove pic.twitter.com/GyzSO70fOe
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 11, 2024
Bandanas just got a lot cooler! 🔥🦁#WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/b4SqdPBX0o
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 11, 2024
सीएसके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस धोनी को लेकर अपनी-अपनी मन की बात शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने बताया कि हम यहां धोनी का इंतजार कर रहे हैं। फैन ने कहा, “मै बस उन्हें अपना गल्वस एडजस्ट करते हुए देखना चाहता हूं और उन्हें चीयर करना चाहता हूं।” वहीं दूसरे फैन ने कहा, धोनी को देखना का मतलब हमने भगवान को देख लिया। माही प्रैक्टिस सेशन के लिए जाते हुए फैंस को देखकर हाथ हिलाते हैं। इस दौरान फैंस को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि माही इस बार आईपीएल में अपने पुराने अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह लाल हेयर बैंड लगाए हुए दिख रहे हैं।
Match |
Date |
Venue |
Time |
Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore |
22 मार्च |
चेन्नई |
रात 8 बजे |
Chennai Super Kings vs Gujarat Titans |
26 मार्च |
चेन्नई |
शाम 7.30 बजे |
Delhi Capitals vs Chennai Super Kings |
31 मार्च |
विशाखापत्तनम |
शाम 7.30 बजे |
Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings |
5 अप्रैल |
हैदराबाद |
शाम 7.30 बजे |
एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।