IPL 2024 : आईपीएल का आगाज होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इससे पहले फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या एमएस धोनी बतौर खिलाड़ी इस बार खेलते हुए नजर आएंगे? क्या माही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ रहे हैं? दरअसल, ये सारे सवाल फैंस के मन इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि कुछ ही देर पहले माही ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उनके पोस्ट के बाद फैंस के मन में खलबली मच गई है। आईए जानते हैं कि धोनी ने अपने पोस्ट में क्या शेयर किया है।
Facebook post of MS Dhoni.
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 4, 2024
- It's time for the Thala show in IPL 2024. 🦁 pic.twitter.com/vM1HBtrKEa
पांच बार चेन्नई को आईपीएल का खिताब जीतने वाले धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "नए सीजन और नए किरदार के लिए इंतज़ार नहीं कर सकता। बने रहिए।" चेन्नई के कप्तान ने अपने पोस्ट में किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया है वो इस सीजन में किस किरदार की बात कर रहे हैं। ऐसे में फैंस अलग-अलग अंदाजा लगा रहे हैं। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि धोनी इस बार फैंस के लिए क्या नया लेकर आते हैं। सोशल मीडिया पर धोनी ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस माही के भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगा रहे हैं। फैंस को यह भी डर सता रहा है कि क्या आईपीएल 2024 में माही बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे भी या नहीं।
आईपीएल 2023 होने के बाद धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग से रिटायर होने की अटकलों पर ब्रेक लगा दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अगले साल भी सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि सीएसके आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीमों में से एक है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।
Match |
Date |
Venue |
Time |
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
22 मार्च |
चेन्नई |
रात 8 बजे |
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस |
26 मार्च |
चेन्नई |
शाम 7.30 बजे |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
31 मार्च |
विशाखापत्तनम |
शाम 7.30 बजे |
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
5 अप्रैल |
हैदराबाद |
शाम 7.30 बजे |
एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।