IPL Mega Auction 2025 : आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब ऑक्शन भारत से बाहर किया जा रहा है। इस बार मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में आयोजित किया जाएगा। आगामी आईपीएल 2025 के लिए बीसीसीआई ने 1574 में से सिर्फ 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। यानी एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों को नीलामी से बाहर कर दिया गया है। इन 574 खिलाड़ियों में से 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं।
आईपीएल की नीलामी में हर बार करोड़ों रुपये की बोली लगती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है। पिछले साल की नीलामी में मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ और पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस बार किस खिलाड़ी पर सबसे अधिक बोली लगाई जाती है। आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले, आइए जानते हैं कि अब तक के इतिहास में कौन से खिलाड़ी सबसे महंगे बिके हैं।
साल |
प्लेयर और टीम |
कीमत |
2008 |
एम एस धोनी (CSK) |
9.5 करोड़ रुपये |
2009 |
केविन पीटरसन (RCB), एंड्रयू फ्लिटऑफ (CSK) |
9.8 करोड़ रुपये |
2010 |
शेन बॉम्ड (KKR), कीरोन पोलार्ड (MI) |
4.8 करोड़ रुपये |
2011 |
गौतम गंभीर (KKR) |
14.9 करोड़ रुपये |
2012 |
रवींद्र जडेजा (CSK) |
12.8 करोड़ रुपये |
2013 |
ग्लेन मैक्सवेल (MI) |
6.3 करोड़ रुपये |
2014 |
युवराज सिंह (RCB) |
14 करोड़ रुपये |
2015 |
युवराज सिंह (DD) |
16 करोड़ रुपये |
2016 |
शेन वॉटसन (RCB) |
9.5 करोड़ रुपये |
2017 |
बेन स्टोक्स (RPS) |
14.5 करोड़ रुपये |
2018 |
बेन स्टोक्स (RR) |
12.5 करोड़ रुपये |
2019 |
जयदेव उनादकट (RR),वरुण च्रकवर्ती (KXIP) |
8.4 करोड़ रुपये |
2020 |
पैट कमिंस (KKR) |
15.5 करोड़ रुपये |
2021 |
क्रिस मॉरिस (RR) |
16.25 करोड़ रुपये |
2022 |
ईशान किशन (MI) |
15.25 करोड़ रुपये |
2023 |
सैम करन (PBKS) |
18.25 करोड़ रुपये |
2024 |
मिचेल स्टार्क (KKR) |
24.75 करोड़ रुपये |
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन देखने के लिए आपको जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप पर आप पूरे ऑक्शन को बिल्कुल मुफ्त में लाइव देख सकते हैं। आपको कोई भी शुल्क देने की जरूरत नहीं है। ऑक्शन से जुड़ी ताजा खबरें और अपडेट्स आप जागरण टीवी पर भी पा सकते हैं।