PBKS Team for IPL 2025 : आईपीएल के अगले सीजन के लिए पंजाब की टीम पूरी तरह तैयार है। जेद्दा में संपन्न दो दिवसीय आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में पंजाब की टीम ने एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को अपने 25 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल करवाया है। पंजाब किंग्स के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर रहे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा टीम ने गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपये में आरटीम के जरिए टीम में जगह दिलाई। स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल को टीम ने 18 करोड़ में खरीदा है। बता दें कि टीम ने नीलामी से पहले शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया था।
प्लेयर |
कीमत |
अर्शदीप सिंह |
18 करोड़ |
श्रेयस अय्यर |
26.75 करोड़ |
युजवेंद्र चहल |
18 करोड़ |
मार्कस स्टोइनिस |
11 करोड़ |
ग्लेन मैक्सवेल |
4.2 करोड़ |
नेहल वढेरा |
4.2 करोड़ |
हरप्रीत बराड़ |
1.5 करोड़ |
विष्णु विनोद |
95 लाख |
विजयकुमार वैश्य |
1.8 करोड़ |
यश ठाकुर |
1.8 करोड़ |
मार्को जानसन |
7 करोड़ |
जोश इंग्लिस |
2.6 करोड़ |
लॉकी फर्ग्यूसन |
2 करोड़ |
अज़मतुल्लाह उमरजई |
2.4 करोड़ |
हरनूर पन्नू |
30 लाख |
कुलदीप सेन |
80 लाख |
प्रियांश आर्य |
3.8 करोड़ |
एरोन हार्डी |
1.25 करोड़ |
मुशीर खान |
30 लाख |
सूर्यांश शेडगे |
30 लाख |
जेवियर बार्टलेट |
80 लाख |
पाइला अविनाश |
30 लाख |
प्रवीण दुबे |
30 लाख |
साल 2007 में बीसीसीआई ने टी20 क्रिकेट के लिए इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत की और किंग्स इलेवन पंजाब इस लीग में शामिल हुई। हालांकि, खिताब जीतने में नाकाम रहने के बाद, इस टीम ने 17 फरवरी 2021 को अपना नाम बदलकर पंजाब किंग्स कर लिया। टीम ने उम्मीद जताई कि नए नाम के साथ उन्हें एक नई शुरुआत मिलेगी और वे आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।