RR Team for IPL 2025 : आईपीएल के 18वें सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। मेगा ऑक्शन के बाद राजस्थान ने अपना 20 सदस्यीय स्क्वाड तैयार कर लिया है। जेद्दा में संपन्न दो दिवसीय आईपीएल 2025 नीलामी में राजस्थान की टीम ने कई शानदार खिलाड़ियों पर बोली लगाई। नीलामी में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को खरीदकर राजस्थान ने खूब वाहवाही लूटी। फ्रेंचाइजी ने 20 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 119.70 करोड़ रुपये खर्च किए। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर रहे। टीम ने उन्हें 12.50 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा। फ्रेंचाइजी ने महेश तीक्ष्णा, वानिंदु हसरंगा और नीतीश राणा जैसे कई प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में शामिल करवाया है।
आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरल, शिमरोन हेटमायर और संदीप शर्मा का नाम शामिल है। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने प्लेऑफ तक सफर तय किया। इस बार राजस्थान को खिताब जीतने की जिम्मेदारी पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ के कंधों पर होगी जबकि टीम की कमान सैमसन रॉयल्स संभालेंगे।
क्रम |
खिलाडी का नाम |
प्राइस |
1 |
जोफ्रा आर्चर |
12.5 करोड़ रुपये |
2 |
महेश तीक्ष्णा |
4.4 करोड़ रुपये |
3 |
वानिंदु हसरंगा |
5.25 करोड़ रुपये |
4 |
आकाश मधवाल |
1.2 करोड़ रुपये |
5 |
कुमार कार्तिकेय |
30 लाख रुपये |
6 |
नितीश राणा |
4.40 करोड़ रुपये |
7 |
तुषार देशपांडे |
6.50 करोड़ रुपये |
8 |
शुभम दुबे |
80 लाख रुपये |
9 |
युद्धवीर सिंह |
35 लाख रुपये |
10 |
फजलहक फारूकी |
2 करोड़ रुपये |
11 |
वैभव सूर्यवंशी |
1.1 करोड़ रुपये |
12 |
क्वेना मफाका |
1.5 करोड़ रुपये |
13 |
कुणाल राठौड़ |
30 लाख रुपये |
14 |
अशोक शर्मा |
30 लाख रुपये |
आईपीएल के पहले ही सीजन में खिताब अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स 2009 से 2012 तक लीग स्टेज से आगे नहीं जा सकी। 2009 में 8वें स्थान पर रही थी। इसके बाद 2012 में ये टीम प्लेऑफ में पहुंची। फिर 2014 में लीग स्टेज में रह गई। 2015 और 2018 में टीम प्ले्ऑफ में पहुंचने में सफल रही। 2019 से 2021 राजस्थान लीग स्टेज में ही रही। 2022 में टीम रनर अप रही और 2023 में लीग स्टेज में पहुंची। टीम 2024 में प्लेऑफ में पहुंची।