SRH Team for IPL 2025 : ऑरेंज आर्मी दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक से बढ़कर एक खिलाड़ी को खरीदा है। टीम ने मोहम्मद शमी, ईशान किशन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों पर दांव खेला है। टीम ने हेनरिक क्लासेन पर सबसे ज्यादा 23 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हैदराबाद की टीम ने ऑक्शन से पहले पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी को रिटेन किया था। आइए जानते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने स्क्वाड में किन-किन खिलाड़ियों को जगह दी है।
हेनरिच क्लासेन (23 करोड़)
पैट कमिंस (18 करोड़)
अभिषेक शर्मा (14 करोड़)
ट्रेविस हेड (14 करोड़)
नीतिश रेड्डी (6 करोड़)
मोहम्मद शमी |
10 करोड़ रुपये |
हर्षल पटेल |
8 करोड़ रुपये |
ईशान किशन |
11.25 करोड़ रुपये |
राहुल चाहर |
3.2 करोड़ रुपये |
एडम जम्पा |
2.4 करोड़ रुपये |
अथर्व तायडे |
30 लाख रुपये |
अभिनव मनोहर |
3.2 करोड़ रुपये |
सिमरजीत सिंह |
1.5 करोड़ रुपये |
जीशान अंसारी |
40 लाख रुपये |
जयदेव उनादकट |
1 करोड़ रुपये |
ब्रायडन कारसे |
1 करोड़ रुपये |
कामिंदु मेंडिस |
75 लाख रुपये |
अनिकेत वर्मा |
30 लाख रुपये |
ईशान मलिंगा |
1.2 करोड़ रुपये |
सचिन बेबी |
30 लाख रुपये |
सनराइजर्स हैदराबाद टीम की शुरुआत 2012 में हुई थी। आईपीएल 2012 से पहने डेक्कन चार्जर्स को बीसीसीआई ने खत्म कर दिया था। इसके बाद सन टीवी नेटवर्क ने एक नई टीम बनाई, जिसका नाम "सनराइजर्स हैदराबाद" रखा गया। एसआरएच ने अपना पहला आईपीएल साल 2013 में खेला। एसआरएच ने आईपीएल में अपनी शुरुआत कुमार संगकारा, शिखर धवन और डेल स्टेन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ की थी। हालांकि, टीम को शुरुआती सफलता हासिल नहीं हुई थी। लेकिन 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आईपीएल का खिताब अपना नाम किया। वॉर्नर की शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।