Kailash Gehlot Joins BJP: कैलाश गहलोत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को राष्ट्रीय कार्यालय में उन्हें भाजपा ज्वाइन कराई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि उनकी मर्जी है, वे जहां भी जाएं। वहीं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, ‘‘कैलाश गहलोत का इस्तीफा भाजपा की गंदी राजनीति और षड्यंत्र का हिस्सा है।’’