Karva Chauth 2023: हर साल करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चंद्र देव के दर्शन और पूजा करने के बाद अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं। आप इस दिन को अपने पति और परिवार के सदस्यों के लिए और भी खास बना सकती हैं। इस दिन आप स्वादिष्ट भोजन बनाएं और अपने परिवार का दिल जीत सकती हैं। करवा चौथ के दिन आप यह रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
कढ़ाई पनीर- कढ़ाई पनीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन होता है। कढ़ाई पनीर खाने में बहुत टेस्टी होता है और इसे काफी पसंद किया जाता है। इसमें पनीर को टमाटर, हरी मिर्च और मसालों के साथ पकाया जाता है।
View this post on Instagram
पनीर बिरयानी- करवा चौथ के दिन आप पनीर बिरयानी बना सकती हैं। आप इसमें पनीर के साथ सब्जियां भी डाल सकती हैं। पनीर बिरयानी खाने में बहुत लाजवाब होती है। पनीर बिरयानी बनाते समय ध्यान रहे कि आप इसमें बिरयानी वाले चावलों का ही प्रयोग करें।
View this post on Instagram
मेथी पूरी- तीज त्योहारों पर पूरी लगभग हर घर में बनाई जाती है। आप इस बार मेथी की पूरी बना सकती हैं। यह आलू की सब्ज़ी के साथ बहुत अच्छी लगती है। इर करवा चौथ पर आप मेथी की पूरी बना सकती हैं।
आलू की सब्ज़ी- पूरी के साथ आलू की सब्जी बहुत अच्छी लगती है। करवा चौथ पर आप आलू की सब्ज़ी बनाएं। आलू की सब्ज़ी कई तरह से बनाई जाती है। इस करवा चौथ आप भंडारे वाली आलू की सब्ज़ी बना सकती हैं।
View this post on Instagram
गुड़ के गुलगुले- करवा चौथ पर गुड़ के गुलगुले बनाएं जाते हैं। करवा चौथ के अलावा कई और भी त्योहार में इस स्वादिष्ट डिश को बनाया जाता है।
View this post on Instagram
Karwa Chauth 2023 Chand Time: किस शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए चंद्रोदय ...
Karva Chauth 2023: Celebrate this Karva Chauth without compromising on your vegan way of life!! ...
Karva Chauth 2023 Outfit Ideas: करवा चौथ पर दिखना है सुंदर और स्टाइलिश ...
Karva Chauth 2023 Upay: घर में चाहते हैं सुख शांति तो करवा चौथ ...