Karva Chauth 2023 Upay: करवा चौथ महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत हर कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार 1 नवंबर 2023 को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और गृहस्थ जीवन की सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और कथा सुनती हैं। महिलाएं चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत को करने से पहले आप कुछ उपाय के बारे में जान लें।
करवा चौथ पर श्रृंगार का बहुत ही महत्व होता है। इसलिए सुहागिन महिलाओं को 16 श्रृंगार करना चाहिए। पूजा में बैठने से पहले श्रृंगार करना चाहिए।
यदि आप वैवाहिक जीवन में खुशियां पाना चाहते हैं तो करवा चौथ वाले दिन चने की दाल, इत्र, केसर और लाल सिन्दूर दान करें।
गणेश भगवान की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें।
करवा चौथ पर भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें इस दिन गुड़ का चढ़ाएं। इस दिन भगवान गणेश को गुड़ चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है।
करवा चौथ का व्रत रखने से पहले सही मुहूर्त और समय का अवश्य पता कर लें। सरगी सही समय पर खाएं।
करवा चौथ वाले दिन व्रत रखने के बाद करवा चौथ की कथा ज़रुर सुनें। क्योंकि यह कथा सुनना बहुत महत्वपूर्ण समझा जाता है। इस व्रत की कथा को सुने बिना व्रत पूरा नहीं हो सकता।
सुहागिन महिलाएं इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें। लाल रंग सुहाग की निशानी होता है और इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। आप इस बात का ध्यान रखें की काले और सफेद रंग के वस्त्र बिल्कुल न पहनें। यदि आप लाल रंग नहीं पहनना चाहती तो आप नारंगी, गुलाबी या पीले रंग के वस्त्र भी धारण कर सकती हैं।
अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप करवा चौथ के दिन अपनी शादी का जोड़ा भी पहन सकती हैं। शादी का जोड़ा आपके दिन को यादगार बना देगा।
Karwa Chauth 2023 Chand Time: किस शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए चंद्रोदय ...
Karva Chauth 2023: Celebrate this Karva Chauth without compromising on your vegan way of life!! ...
Karva Chauth 2023: करवा चौथ पर बनाएं स्वादिष्ट भोजन, ट्राई करें ये रेसिपीज ...
Karva Chauth 2023 Outfit Ideas: करवा चौथ पर दिखना है सुंदर और स्टाइलिश ...