Karwa Chauth 2023 Chand Time: किस शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए चंद्रोदय का सही समय

01 Nov, 2023
Karwa Chauth 2023 Chand Time: किस शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए चंद्रोदय का सही समय

Karwa Chauth 2023 Chand Kab Niklega: करवा चौथ प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। आज विवाहित महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और अपने गृहस्थ जीवन में सुख-शांति की कामना करती हैं। करवा चौथ का व्रत बहुत कठिन होता है। महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले रखा जाता है और रात को चंद्रमा के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही इसका पारण किया जाता है। पति अपनी पत्नी को अपने हाथों से पानी पिलाता है। आइए जानते हैं कि किस शहर में कब दिखेगा चंद्रमा। 

जानें आपके शहर में चंद्रोदय का सही समय

  • दिल्ली- रात 08 बजकर 15 मिनट पर।
  • चंडीगढ़- रात 08 बजकर 10 मिनट पर। 
  • लखनऊ- रात 08 बजकर 05 मिनट पर।
  • नोएडा- रात 08 बजकर 14 मिनट पर।
  • लुधियाना- रात 08 बजकर 13 मिनट पर।
  • मुंबई- रात 08 बजकर 59 मिनट पर।
  • वाराणसी- ठीक रात 08 बजे।
  • गोरखपुर- रात 07 बजकर 55 मिनट पर।
  • कोलकाता- रात 07 बजकर 46 मिनट पर।
  • इंदौर- रात 08 बजकर 37 मिनट पर।
  • जयपुर- रात 08 बजकर 26 मिनट पर। 
  • हैदराबाद- रात 08 बजकर 40 मिनट पर।
  • चेन्नई- रात 08 बजकर 43 मिनट पर।
  • बेंगलुरु- रात 08  बजकर 54 मिनट पर।
  • पटना- रात 08 बजकर 51 मिनट पर।
  • गुरुग्राम- रात 08 बजकर 16 मिनट पर।
  • जालंधर- रात 08 बजकर 13 मिनट पर।
  • सूरत- 08 बजकर 54 मिनट पर।
  • अहमदाबाद- रात 08 बजकर 50 मिनट पर।

जब चांद न दिखे तो ऐसे करें करवा चौथ का पारण

करवा चौथ के दिन अगर चांद दिखाई न दे तो परेशान होने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि कुछ स्थानों पर बारिश होने के कारण या अन्य किसी वजह से चांद नहीं दिखाई देता है। जब आपको चांद न दिखाई दे तो आप शिव जी मस्तक पर विराजमान चंद्रदेव के दर्शन करके व्रत का पारण कर सकती हैं। इसके अलावा चांद जिस दिशा में उदित होता है आप उस दिशा में मुख करके खड़े हो जाएं और चंद्र देव का ध्यान करके व्रत का पारण कर लें। 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK