Khelo India Youth Games : बिहार के बच्चों का हुनर देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहद खुश हुए, उन्होंने इसे बिहार के विकास की तस्वीर और अपने नेतृत्व में बढ़ते बिहार का प्रतीक बताया। दरअसल, पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025' का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों का जायजा लेने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे। उन्होंने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जो 4 तारीख से शुरू होने वाली है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…