M.S. Bitta Podcast : Jagran TV ने Chairman, All INDIA ANTI TERRORIST FRONT (AIATF), एम. एस. बिट्टा से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत में चल रहे कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने Khalistan, Naxalism और Farmers Protest के बारे में बताया साथ ही भारत की सीमाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं। आतंकवाद पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को समाप्त करने में अहम भूमिका निभा रहे है। एम. एस. बिट्टा ने भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ की और महाकुंभ के बारे में भी चर्चा की। एम. एस. बिट्टा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी अहम बातों के बारे में भी बताया था। साथ ही उन्होंने यह बताया कि उन्हें जिंदा शहीद क्यों कहा जाता है।