Mahashivratri 2025 Date: कब है महाशिवरात्रि, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और व्रत पारण समय

23 Feb, 2025
Pinterest Mahashivratri 2025 Date: कब है महाशिवरात्रि, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और व्रत पारण समय

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिव-गौरी की पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और घर में सुख शांति का वास होता है। इव दिन व्रत रखने की भी परंपरा है। कहा जाता है कि इस दिन कुंवारी कन्याओं के व्रत रखने से मनचाहा वर प्राप्त होता है। आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और व्रत पारण समय

महाशिवरात्रि 2025 तिथि

  • फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि महाशिवरात्रि मनाई जाती है। 
  • चतुर्दशी तिथि की शुरुआत- 26 फरवरी सुबह 11 बजकर 08 मिनट से होगी। 
  • चतुर्दशी तिथि का समापन- 27 फरवरी सुबह 08 बजकर 54 मिनट से होगा। 
  • महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी।

महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त 

  • 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। 
  • निशिता काल में पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।
  • निशिता पूजा का शुभ समय- रात 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

महाशिवरात्रि पूजा का समय

  • महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर की पूजा की जाती है। 
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय- शाम 06 बजकर 19 मिनट से रात 09 बजकर 26 मिनट तक।
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय- रात 09 बजकर 26 मिनट से 27 फरवरी रात 12 बजकर 34 मिनट तक।
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय- रात 12 बजकर 34 मिनट से 27 फरवरी रात 03 बजकर 41 मिनट तक।
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय- 27 फरवरी मध्य रात्रि 03 बजकर 41 मिनट से सुबह 06 बजकर 48 मिनट तक।

व्रत पारण का समय

  • महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी को रखा जाएगा। 
  • महाशिवरात्रि का व्रत पारण समय-  27 फरवरी, गुरुवार सुबह 06 बजकर 48 मिनट से 08 बजकर 54 मिनट तक। 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK