Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन मां गौरी और भोलेनाथ का विवाह संपन्न हुआ था। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। व्रत रखने और पूजा करने पापों से छुटकारा मिलता है और शिव जी की कृपा बनी रहती है। महाशिवरात्रि के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आइए जानते है किन राशि के जातकों मिलने वाला है लाभ।
मेष राशि
महाशिवरात्रि का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ होने वाला है। इस राशि के जातकों के जीवन में आ रही कष्टों और बाधाओं के नाश के लिए विधिपूर्वक पूजा करनी होगी। गंगाजल और दूध से भोलेनाथ का अभिषेक करना होगा। इससे करियर में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
महाशिवरात्रि का पर्व वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत फलदायी माना जा रहा है। वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए विधिपूर्वक भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते हैं। इससे जीवन में आ रहे संकट दूर होंगे और भय से मुक्ति मिलेगी।
कर्क राशि
महाशिवरात्रि के दिन कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी। इन राशि वालों को भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। जिससे नौकरी या व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि
महाशिवरात्रि पर मकर राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा। इन राशि के जातकों को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। मकर राशि के लोग को गंगाजल, बेलपत्र और गाय के दूध से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। इससे उनके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। इन राशि वालों के सभी संकट दूर होंगे।
कुंभ राशि
महाशिवरात्रि का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद खास होने वाला है। कुंभ राशि के जातक शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इससे भगवान की कृपा उन पर बनी रहेगी। करियर में सफलता मिलेगी, रिश्तों में मधुरता और मजबूती बनी रहेगी। साथ ही जीवन में आ रहे कष्ट दूर होंगे।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और अन्य माध्यमों के द्वारा ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।